भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। हालांकि, इस करिश्माई बल्लेबाज की बढ़त कम हो गई है। स्मृति मंधाना 791 रेटिंग अंकों के साथ इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट से अब सिर्फ 60 अंक आगे हैं। वैसे यह तब है जब वह भारत और श्रीलंका में चल रहे आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 में दो मैच में सिर्फ 31 रन ही बना पाईं हैं।

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला विश्व कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 8 और पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन बनाए हैं। हालांकि, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार शतक लगाए थे। खास यह है कि महिला विश्व कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को वनडे गेंदबाजी रैंकिंग नुकसान हुआ है।

दीप्ति शर्मा महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष-5 से बाहर हो गईं हैं। अब वह एक स्थान के नुकसान के बाद छठवें नंबर पर खिसक गईं हैं। उनके 640 रेटिंग अंक हैं। दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 792 रेटिंग अंकों के साथ नवीनतम गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर हैं।

महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 713 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स (706) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (697) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप शतकों के बाद काफी सुधार किया है। ताजमिन और गार्डनर क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंचकर स्मृति मंधाना से अंतर कम कर लिया है। ताजमिन दो स्थान ऊपर पहुंचीं, जबकि गार्डनर सात स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन भी सात स्थान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि पाकिस्तान की बाएं हाथ की बल्लेबाज सिदरा अमीन ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग की बराबरी की। सिदरा अमीन ने रविवार 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में भारत के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी।

आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

क्रमदेशखिलाड़ीरेटिंग अंककरियर बेस्ट रैंकिंग
1भारतस्मृति मंधाना791818 बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली 2025
2इंग्लैंडनैट साइवर-ब्रंट731807 बनाम श्रीलंका, लीसेस्टर 2023
3ऑस्ट्रेलियाबेथ मूनी713776 बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2023
04 (2 स्थान का फायदा)दक्षिण अफ्रीकाताजमिन ब्रिट्स706706 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
05 (7 स्थान का फायदा)ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर697697 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
06 (1 स्थान का नुकसान)ऑस्ट्रेलियाएलिस पेरी696776 बनाम भारत, वडोदरा 2018
07 (3 स्थान का नुकसान)दक्षिण अफ्रीकालॉरा वोल्वार्ड्ट691773 बनाम इंग्लैंड, पोटचेफस्ट्रूम 2024
08 (7 स्थान का फायदा)न्यूजीलैंडसोफी डिवाइन685685 बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर 2025
09 (1 स्थान का नुकसान)इंग्लैंडएमी जोंस668689 बनाम वेस्टइंडीज, टॉन्टन 2025
10श्रीलंकाचमारी अटापट्टू664774 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पोटचेफस्ट्रूम 2024

आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग

क्रमदेशखिलाड़ीरेटिंग अंककरियर बेस्ट रैंकिंग
01इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन792802 बनाम न्यूजीलैंड, वॉर्सेस्टर 2024
02ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर692740 बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न 2025
03ऑस्ट्रेलियामेगन शट666766 बनाम वेस्टइंडीज, एंटिगुआ 2019
04ऑस्ट्रेलियाकिम गर्थ663663 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
05 (1 स्थान का फायदा)दक्षिण अफ्रीकामारिजान कैप659749 बनाम वेस्टइंडीज, एंटिगुआ 2021
06 (1 स्थान का नुकसान)भारतदीप्ति शर्मा640704 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2024
07 (1 स्थान का फायदा)ऑस्ट्रेलियाअलाना किंग637647 बनाम भारत, न्यू चंडीगढ़ 2025
08 (1 स्थान का नुकसान)वेस्टइंडीजहेले मैथ्यूज634671 बनाम न्यूजीलैंड, एंटिगुआ 2022
09बांग्लादेशनाहिदा अख्तर633633 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (आरपीएस) 2025
10इंग्लैंडचार्ली डीन619625 बनाम भारत, लॉर्ड्स, 2025