बीते साल महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई जिसे भारतीय फैंस का भरपूर प्यार मिला। बीसीसीआई की इस पहल को महिला क्रिकेट के उत्थान में अहम माना गया। इसी राह पर अब हॉकी इंडिया भी है। फेडरेशन ने पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग का ऐलान किया जिसका ऑक्शन 15 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। पुरुषों की लीग पहले भी आयोजित हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद यह बंद हो गई। हॉकी इंडिया ने अब पुरुष लीग की वापसी के साथ-साथ महिला लीग का भी ऐलान किया।
ऑक्शन में होगा 350 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा
पहली बार आयोजित हो रही इस लीग में चार टीमें हिस्सा लेंगी। चारों टीमें मंगलवार को ऑक्शन के लिए बैठेंगी। ऑक्शन में 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। ऑक्शन में 250 से अधिक भारतीय खिलाड़ी होंगे। इन 250 खिलाड़ियों में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं 70 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल भी होंगे।
टीम इंडिया के सितारों पर नजरें
ऑक्शन में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों पर खास रहेगी जिनके लिए बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। भारत की पूर्व कप्तान औऱ गोलकीपर सविता पूनिया, कप्तान सलीमा टेटे, ड्रैगफ्लिकर दीपिका जैसे बड़े नाम शामिल हैं। टीम इंडिया की सबसे अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया और फॉरवर्ड खिलाड़ी लालरेमसियामी के लिए भी टीमें तिजारी खोलने को तैयार हैं।
अंतरराष्ट्रीय नाम भी शामिल
रानी रामपाल ने ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया लेकिन योगिता बाली, लिलिमा मिंज और नमिता टोप्पो जैसे दिग्गज नाम जरूर शामिल हैं। ऑक्शन में टीमें अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर इन नामों पर दाव लगा सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के भी कई बड़े नाम दिखाई देंगे। डेल्फ़िना मेरिनो (अर्जेंटीना), चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (जर्मनी), मारिया ग्रेनाट्टो (अर्जेंटीना), राचेल लिंच (ऑस्ट्रेलिया), और नाइके लोरेंज (जर्मनी) के लिए टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। हालांकि पुरुष ऑक्शन में देखा गया कि टीमें विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा पैसा लगाने से कतरा रही थीं।
टीमों का संयोजन
पुरुष टीमों की ही तरह महिला टीमों को भी 24 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति होगी। इन 24 खिलाड़ियों में से 16 भारतीय खिलाड़ी होंगे जिसमें चार जूनियर्स का होना अनिवार्य है। वहीं हर फ्रेंचाइजी टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल कर सकती है। खिलाड़ियों को 10 लाख, पांच लाख और दो लाख रुपए के सैलरी स्लैब में रखा है। वहीं उनका पर्स चार करोड़ नहीं बल्कि दो करोड़ रुपए होगा।
महिला हॉकी इंडिया लीग की टीमें
· सूरमा हॉकी क्लब, हरियाणा और पंजाब – जेएसडब्ल्यू
· श्राची रहर बंगाल टाइगर्स, पश्चिम बंगाल – श्राची स्पोर्ट्स
· दिल्ली एसजी पाइपर्स, नई दिल्ली – एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट
· ओडिशा वॉरियर्स, राउरकेला – नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड