इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शनिवार (2 नवंबर) को एंटिगुआ के नॉर्थ साउंड स्टेडियम में वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। कैरेबियाई सरजमीं पर यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा चेज किया था। नॉर्थ साउंड में पिछले 7 मैचों में रन चेज करने वाली टीमें जीती हैं। इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप की शतकीय पारी की मदद से 328 रन बनाए।

जवाब में लियाम लिविंगस्टोन की 9 छक्के और 5 चौके की पारी मदद से इंग्लैंड ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 127 गेंद पर 117 रन बनाए। केसी कार्टी ने 77 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। शरफेन रदफोर्ड ने 36 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के 54 रन बनाए।

जॉन टर्नर और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए

शिरमोन हेटमायर ने 11 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 24 रन बनाए। रस्टन चेज ने 22 गेंद पर नाबाद 20 और मैथ्यू फोर्ड ने 11 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। ब्रेंडन किंगल 7 और एविन लुईस ने 4 रन बनाए। इंग्लैंड ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जॉन टर्नर और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और लियाम लिविंगस्टोन ने 1 विकेट लिया। साकिब महमूद, जैकब बेथल, विल जैक्स, सैम करन और डैन मूसली को एक भी विकेट नहीं मिला।

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया में इंडिया ए पर लगा बॉल-टेम्परिंग का आरोप, अंपायर से उलझे इशान किशन

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड के लिए फिलिप साल्ट ने 59 गेंद पर 8 चौके की मदद से 59 रन बनाए। विल जैक्स ने 12 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने 4 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 रन बनाए। लियाम लिविगस्टोन ने नाबाद 124 रन बनाए। उन्होंने 85 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के जड़े। सैम करन ने 52 गेंद पर 52 रन बनाए। डैन मूसली ने 4 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फौर्ड ने 3 विकेट लिए। शमार जोसेफ और रस्टन चेज को 1-1 विकेट लिए।