वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रन से हरा दिया। अब फाइनल में उसका सामना 13 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियंस को 20 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मैच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन ही बना पाई।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। उसने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉन मार्श का विकेट गंवा दिया। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डंक पवेलियन लौटे। छठे ओवर की चौथी गेंद पर एरोन फिंच ने भी पवेलियन की राह पकड़ ली। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डेनियल क्रिश्चियन भी आउट हो गए। कैलम फर्ग्युसन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए।
12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन कटिंग पवेलियन लौट गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज खेल रहे नाथन कूल्टर नाइल भी बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली। इंडिया चैंपियंस की ओर से धवल कुलकर्णी और पवन नेगी ने 2-2, जबकि राहुल शुक्ला, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने 1-1 विकेट लिया।
इंडिया चैंपियंस ने रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, यूसुफ पठान और इरफान पठान के अर्धशतकों की मदद से 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नाथन कूल्टर नाइल और जेवियर डोहर्टी ने भी 1-1 विकेट लिए। यूसुफ पठान ने 23 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
एरोन फिंच, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, टिम पेन (विकेट कीपर), बेन डंक, बेन लॉफलिन, पीटर सिडल, ब्रेट ली (कप्तान), जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल।
बेन लाफलिन 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 11 रन आए। बेन लाफलिन की दूसरी गेंद पर युवराज सिंह ने छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 101 रन है। युवराज सिंह के 15 गेंद में 15 और रॉबिन उथप्पा के 31 गेंद में 64 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 45 रन की साझेदारी हुई।
जेवियर डोहर्टी 9वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में सिर्फ 5 रन आए। युवराज सिंह ने 2 गेंद में 1 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 4 गेंद में 4 रन बनाए। 9 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है।
डेनियल क्रिश्चियन 8वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में रॉबिन उथप्पा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उथप्पा ने डेनियल क्रिश्चियन की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और अगली दो गेंदों पर चौके जड़े। 8 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 85 रन है। रॉबिन उथप्पा के 24 गेंद में 57 और युवराज सिंह के 10 गेंद में 6 रन हैं।
नाथन कूल्टर नाइल 7वां ओवर लेकर आए। युवराज ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उथप्पा ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर युवराज सिंह ने 1 रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः उथप्पा और युवराज सिंह ने 1-1 रन लिए। 7 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 69 रन है। उथप्पा के 19 गेंद में 42 रन हैं। युवराज सिंह के 9 गेंद में 5 रन हैं।
डेनियल क्रिश्चियन छठा ओवर लेकर आए। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए बहुत बढ़िया रहा। इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में सिर्फ 4 रन ही आ पाए। छह ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 60 रन है। रॉबिन उथप्पा के 16 गेंद में 36 रन है। युवराज सिंह के 6 गेंद में सिर्फ 2 रन हैं।
नाथन कूल्टर नाइन पांचवां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर उथप्पा ने कोई रन नहीं लिया। हालांकि, दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक सुरेश रैना को दी। … और रैना अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें कैलम फर्गुसन ने लपका। सुरेश रैना की जगह युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। युवराज अगली दोनों गेंदों पर अपना खाता नहीं खोल पाए। इस ओवर से भारतीय टीम के खाते में सिर्फ 8 रन ही आ पाए। रॉबिन उथप्पा के 14 गेंद में 35 रन हैं।
पीटर सिडल चौथा ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर अंबाती रायुडू को पवेलियन की राह दिखा दी। रायुडू 3 चौके की मदद से 11 गेंद में 14 रन बनाकर बोल्ड हो गए। रायुडू की सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक उथप्पा को दे दी। उथप्पा ने चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। उन्होंने अगली गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 16 रन आए। चार ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है। रॉबिन उथप्पा के 11 गेंद में 28 और सुरेश रैना के 2 गेंद में 5 रन हैं।
तीसरा ओवर ब्रेट ली लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 12 रन आए। तीन ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 32 रन है। उथप्पा के 8 गेंद में 17 और अंबाती रायुडू के 10 गेंद में 14 रन हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर पीटर सीडल ने फेंका और अंबाती रायुडू ने इस ओवर में तीन शानदार चौके जड़े। दो ओवर के बाद इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। रायुडू 13 जबकि उथप्पा 6 रन पर नाबाद हैं।
भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है और ओपनिंग के लिए रॉबिन उथप्पा के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर खुद कप्तान ब्रेट ली फेंक रहे हैं। एक ओवर में भारत ने 6 रन बनाए जिसमें उथप्पा ने ब्रेट ली की आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। भारत को कोई विकेट नहीं गिरा है।
रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी।
एरोन फिंच, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, टिम पेन (विकेट कीपर), बेन डंक, बेन लॉफलिन, पीटर सिडल, ब्रेट ली (कप्तान), जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल।
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया दूसरे सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 20 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत और ऑस्ट्रेलिया में से जो भी मैच जीतेगा उसके साथ शनिवार को होगा।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगा।
दरअसल जिस मैदान पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है उसी मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। ऐसे में जब पहला सेमीफाइनल खत्म होगा तभी दूसरे मैच का टॉस किया जाएगा। इसकी वजह से अब तक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस नहीं किया गया है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले के लिए अब से कुछ ही देर में टॉस होगा। इस मैच में टॉस काफी अहम होने वाला है। वैसे भारत ने अपने पिछले सभी तीन मुकाबले टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी करते हुए गंवाए हैं।
सेमीफाइनल में जगह बनाने से पहले भारतीय टीम लगातार 3 मैच गंवा चुकी है जिसमें एक मैच वो ऑस्ट्रेलिया से भी हारी थी। भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही है और इस टीम के बल्लेबाजों को एक यूनिट के रूप में खेलना होगा। रैना, युवराज जैसे बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी तभी जीत संभव है।
शॉन मार्श, एरोन फिंच, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, टिम पेन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, डेनियल क्रिश्चियन, बेन लॉफलिन, ब्रेट ली (कप्तान), नाथन कूल्टर-नाइल, पीटर सिडल, जेवियर डोहर्टी (इम्पैक्ट प्लेयर)।
रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शर्मा, धवल कुलकर्णी, अंबाती रायडू (इम्पैक्ट प्लेयर)।
रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेट कीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, आरपी सिंह।
शॉन मार्श, एरोन फिंच, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, डैनियल क्रिश्चियन, बेन कटिंग, टिम पेन (विकेट कीपर), नाथन कूल्टर नाइल, बेन लॉफलिन, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल, जेवियर डोहर्टी, डर्क नानेस, जॉन हेस्टिंग्स, ब्रैड हैडिन।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना रात 9 बजे से ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच का टॉस रात 8.30 बजे किया जाएगा। युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है जबकि उनके राह में ब्रेट ली की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया खड़ी है जो गजब की लय में है और अपने पिछले 4 मैच लगातार जीत चुकी है।
