वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रन से हरा दिया। अब फाइनल में उसका सामना 13 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियंस को 20 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मैच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन ही बना पाई।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। उसने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉन मार्श का विकेट गंवा दिया। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डंक पवेलियन लौटे। छठे ओवर की चौथी गेंद पर एरोन फिंच ने भी पवेलियन की राह पकड़ ली। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डेनियल क्रिश्चियन भी आउट हो गए। कैलम फर्ग्युसन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए।

12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन कटिंग पवेलियन लौट गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज खेल रहे नाथन कूल्टर नाइल भी बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली। इंडिया चैंपियंस की ओर से धवल कुलकर्णी और पवन नेगी ने 2-2, जबकि राहुल शुक्ला, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने 1-1 विकेट लिया।

इंडिया चैंपियंस ने रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, यूसुफ पठान और इरफान पठान के अर्धशतकों की मदद से 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नाथन कूल्टर नाइल और जेवियर डोहर्टी ने भी 1-1 विकेट लिए। यूसुफ पठान ने 23 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, डैनियल क्रिश्चियन, टिम पेन (विकेट कीपर), बेन डंक, बेन लॉफलिन, पीटर सिडल, ब्रेट ली (कप्तान), जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल।

Live Updates
01:23 (IST) 13 Jul 2024
IND C vs AUS C Live Update:इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रन से हराया
  • धवल कुलकर्णी 20वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: पीटर सिडल ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 2 रन लिए।
  • पांचवीं गेंद: डॉट
  • छठी गेंद: टिम पेन ने छक्का जड़ दिया।
  • नोट: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। इस तरह इंडिया चैंपियंस ने 86 रन से यह मुकाबला जीत लिया। अब फाइनल में उसकी भिड़ंत 13 जुलाई रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान चैंपियंस से होगी।
  • 01:17 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 158/7
  • विनय कुमार 19वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: वाइड
  • पहली गेंद: डॉट
  • दूसरी गेंद: टिम पेन ने छक्का जड़ दिया।
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद: पीटर सिडल ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • नोट: 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 7 विकेट पर 158 रन है। टिम पेन के 28 गेंद में 32 रन हैं।
  • 01:12 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन
  • राहुल शुक्ला 18वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: पीटर सिडल ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: टिम पेन ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद: डॉट
  • छठी गेंद: डॉट
  • नोट: 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 7 विकेट पर 148 रन है। टिम पेन के 23 गेंद में 24 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को अब 2 ओवर में 107 रन जीत के लिए चाहिए, जोकि असंभव है।
  • 01:08 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: टिम पेन ने जड़ा छक्का
  • विनय कुमार 17वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: डॉट
  • दूसरी गेंद: डॉट
  • तीसरी गेंद: टिम पेन ने छक्का जड़ दिया।
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद: डॉट
  • छठी गेंद: पीटर सिडल ने 1 रन लिया।
  • नोट: 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 7 विकेट पर 142 रन है। टिम पेन के 20 गेंद में 19 रन हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 113 रन बनाने हैं।
  • 01:03 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में बनाए 134 रन, गंवाए 7 विकेट
  • राहुल शुक्ला 16वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद में 30 रन की पारी खेली।
  • नोट: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 7 विकेट पर 134 रन है।
  • 00:57 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: हरभजन के ओवर से आए सिर्फ 5 रन
  • हरभजन सिंह 15वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: टिम पेन ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद: डॉट
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: डॉट
  • पांचवीं गेंद: डॉट
  • छठी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • नोट: 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 6 विकेट पर 127 रन है। नाथन कूल्टर नाइल के 9 गेंद में 25 और टिम पेन के 14 गेंद में 10 रन हैं।
  • 00:54 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: नाथन कूल्टर नाइल कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
  • पवन कुलकर्णी 14वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद: डॉट
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने छक्का लगाया।
  • छठी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने चौका लगाया।
  • नोट: 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 6 विकेट पर 122 रन है। नाथन कूल्टर नाइल के 9 गेंद में 25 रन हैं। टिम पेन के 8 गेंद में 5 रन हैं।
  • 00:52 (IST) 13 Jul 2024
    इरफान पठान के ओवर में पड़े 2 छक्के

    इरफान पठान 13वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खाते में 14 रन आए। नाथन कूल्टर नाइल ने पहली और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 6 विकेट पर 109 रन। नाथन कूल्टर नाइल के 6 गेंद में 14 रन हैं।

    00:46 (IST) 13 Jul 2024
    पवन नेगी ने इंडिया चैंपियंस को दिलाई छठी सफलता
  • पवन नेगी 12वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: बेन कटिंग ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद: बेन कटिंग ने छक्का लगाया।
  • चौथी गेंद: बेन कटिंग बोल्ड हो गए। उन्होंने 9 गेंद में 11 रन बनाए। उनकी जगह नाथन कूल्टर नाइल बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पांचवीं गेंद: 4 रन बाई के जरिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खाते में आए।
  • छठी गेंद: नाथन कूल्टर नाइल ने 1 रन लिया।
  • नोट: 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 6 विकेट पर 95 रन है।
  • 00:43 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
  • ड्रिंक्स के बाद इरफान पठान 11वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: कैलम फर्गुसन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: बेन कटिंग ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद: कैलम फर्गुसन स्थानापन्न खिलाड़ी आर शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। वह 19 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह टिम पेन बल्लेबाजी के लिए आए।
  • चौथी गेंद: टिम पेन ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • पांचवीं गेंद: बेन कटिंग ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद: डॉट
  • नोट: 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 5 विकेट पर 82 रन है।
  • 00:35 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: कैलम फर्गुसन ने लगाया चौका

    पवन नेगी 10वां ओवर लेकर आए।

    पहली गेंद: कैलम फर्गुसन ने चौका लगाया।

    दूसरी गेंद: कैलम फर्गुसन ने एक रन लिया।

    तीसरी गेंद: बेन कटिंग ने 1 रन लिया।

    चौथी गेंद: डॉट

    पांचवीं गेंद: कैलम फर्गुसन ने 1 रन लिया।

    छठी गेंद: डॉट

    नोट: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन है। कैलम फर्गुसन के 17 गेंद में 22 रन हैं।

    00:33 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: हरभजन सिंह ने झटका विकेट

    हरभजन सिंह 9वां ओवर लेकर आए।

    पहली गेंद: डेनियल क्रिश्चियन ने छक्का जड़ा।

    दूसरी गेंद: डेनियल क्रिश्चियन युवराज सिंह के हाथों लपके गए। उन्होंने 11 गेंद में 18 रन बनाए। उनकी जगह बेन कटिंग बल्लेबाजी के लिए आए।

    तीसरी गेंद: कटिंग ने 1 रन लेकर खाता खोला।

    चौथी गेंद: डॉट

    पांचवीं गेंद: कैलम फर्गुसन ने एक रन लिया।

    छठी गेंद: डॉट

    नोट: नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 71 रन है।

    00:30 (IST) 13 Jul 2024
    ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट पर 63 रन
  • हरभजन सिंह सातवां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में सिर्फ 3 रन आए। 8वां ओवर पवन नेगी लेकर आए। पवन नेगी के ओवर का ऐसा हाल रहा।
  • पहली गेंद: कैलम फर्गुसन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद: डॉट
  • तीसरी गेंद: डेनियल क्रिश्चियन ने 4 रन बाई से लिए।
  • चौथी गेंद: डेनियल क्रिश्चियन ने चौका लगाया।
  • पांचवीं गेंद: एक रन
  • छठी गेंद: कैलम फर्गुसन ने 2 रन लिए।
  • नोट: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट पर 63 रन है। कैलम फर्गुसन के 11 गेंद में 15 और डेनियल क्रिश्चियन के 9 गेंद में 12 रन हैं।
  • 00:23 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: फिंच लौटे पवेलियन, क्रिश्चयन ने जड़ा छक्का
  • पवन नेगी छठा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: कैलम फर्गुसन ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद: डॉट
  • तीसरी गेंद: 1 रन
  • चौथी गेंद: पवन नेगी ने एरोन फिंच को बोल्ड कर दिया। एरोन फिंच 17 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। एरोन फिंच की जगह डेनियल क्रिश्चियन बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पांचवीं गेंद: डेनियल क्रिश्चयन ने छक्का जड़ दिया।
  • छठी गेंद: डॉट
  • नोट: छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट पर 48 रन है.।
  • 00:16 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: ऑस्ट्रेलिया के 5 ओवर में 37 रन
  • विनय कुमार पांचवां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद: फिंच ने एक रन लिया।
  • दूसरी गेंद: डॉट
  • तीसरी गेंद: कैलम फर्गुसन ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद: डॉट
  • पांचवीं गेंद: वाइड
  • अगली गेंद: डॉट
  • छठी गेंद: डॉट
  • नोट: पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है। एरोन फिंच के 16 गेंद में 16 रन हैं।
  • 00:05 (IST) 13 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: फिंच ने लगाई हैट्रिक, बेन डंक लौटे पवेलियन

    चौथा ओवर धवल कुलकर्णी लेकर आए। उनकी शुरुआती तीन गेंद पर एरोन फिंच ने 3 चौके लगाए। चौथी गेंद पर 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर धवल कुलकर्णी ने बेन डंक को राहुल शुक्ला के हाथों कैच कराया। बेन डंक 7 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बेन डंक की जगह कैलम फर्गुसन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 34 रन है।

    23:59 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: तीसरे ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में आए 10 रन
  • राहुल शुक्ला तीसरा ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर बेन डंक ने 1 रन बनाया।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर फिंच ने एक रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर बेन डंक ने मिड विकेट की ओर से चौका जड़ दिया।
  • छठी गेंद पर बेन डंक ने डीप एक्स्ट्रा कवर की खेलकर चौका लगाया।
  • 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 1 विकेट पर 17 रन है।
  • 23:54 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

    धवल कुलकर्णी दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर शॉन मार्श बोल्ड हो गए। मार्श 4 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बेन डंक बल्लेबाजी के लिए आए। धवल की तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद पर बेन डंक ने लेग बाई से एक रन चुराया। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर एरोन फिंच ने अपना खाता खोला। छठी गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर बेन डंक ने भी एक रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर 1 विकेट पर 7 रन है।

    23:49 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: पहले ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में आए 3 रन

    इंडिया चैंपियंस की ओर से राहुल शुक्ला पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर शान मॉर्श ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर एरोन फिंच ने लेग बाई का एक रन चुराया। आखिरी गेंद पर मॉर्श ने फिर एक रन लिया। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्कोर एक ओवर में 3 रन है।

    23:27 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: भारत ने 20 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 254 रन

    पीटर सिडल की पांचवीं गेंद डॉट रही। पवन नेगी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन लिये। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का स्कोर बनाया। इंडिया चैंपियंस की ओर से उथप्पा, युवराज, युसूफ पठान और इरफान पठान ने अर्धशतक लगाए। यूसुफ पठान 23 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से पीटर सिडल ने 57 रन देकर 4 विकेट लिए। नाथन कूल्टर नाइल और जेवियर डोहर्टी के खाते में भी एक-एक विकेट आए।

    23:24 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: अर्धशतक ठोक पवेलियन लौटे इरफान पठान

    पीटर सिडल आखिरी ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर इरफान पठान ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इरफान ने 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह बोल्ड हो गए। इरफान 19 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह गुरकीरत सिंह मान आए। हालांकि, वह भी अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उनकी जगह पवन नेगी आए।

    23:22 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: यूसुफ पठान ने पूरा किया अर्धशतक

    ब्रेट ली 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर यूसुफ पठान ने लॉन्ग ऑफ पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। तीसरी गेंद भी इसी इलाके में खेलकर 4 रन बटोरे। चौथी गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर चौका लगाया। पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलकर चार रन बटोरे और अपना अर्धशतक पूरा किया। यूसुफ पठान के 23 गेंद में 51 और इरफान पठान के 16 गेंद में 44 रन हैं।

    23:16 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: 18वें ओवर से भारत के खाते में 18 रन

    नाथन कूल्टर नाइल 18वां ओवर लेकर आए। इरफान पठान ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद नोबॉल हो गई, लेकिन इस पर भी उन्होंने छक्का लगाया। अगली गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर यूसुफ पठान ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर इरफान पठान ने चौका लगाया। यह गेंद बाउंड्री से थोड़ा पहले गिरी नहीं तो छक्का ही होता। हालांकि, उन्होंने इसकी कसर आखिरी गेंद पर पूरी की और छक्का जड़ दिया। इस ओवर से भारत के खाते में 18 रन आए। इरफान पठान के 16 गेंद में 44 और यूसुफ पठान के 17 गेंद में 29 रन हैं। दोनों के बीच 4.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 223 रन है।

    23:10 (IST) 12 Jul 2024
    यूसुफ पठान ने 2 गेंद में जड़े 2 छक्के

    ब्रेट ली 17वां ओवर लेकर आए। इरफान पठान ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर 1 रन लिया। यूसुफ ने तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेंद पर ब्रेट ली ने यूसुफ पठान को डेनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच करा दिया, लेकिन यह नोबॉल निकली। इस तरह यूसुफ को एक जीवनदान मिला। हालांकि, अगली गेंद पर यूसुफ पठान कोई रन नहीं बना पाए, लेकिन पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। यूसुफ पठान ने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। इस तरह इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 17 रन आए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 192 रन है। यूसुफ पठान के 16 गेंद में 28 और इरफान के 10 गेंद में 15 रन हैं।

    23:02 (IST) 12 Jul 2024
    इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस लाइव क्रिकेट स्कोर: यूसुफ और इरफान को दिखाने होंगे तेज हाथ

    डेनियल क्रिश्चियन 16वां ओवर लेकर आए। इंडिया चैंपियंस के लिए यह ओवर भी साधारण ही रहा। उनके इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में सिर्फ 6 रन आए। 16 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 172 रन है। यूसुफ के 11 गेंद में 14 और इरफान के 8 गेंद में 10 रन हैं।

    22:59 (IST) 12 Jul 2024
    लाइव क्रिकेट स्कोर: 15वें ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में सिर्फ 8 रन

    नाथन कूल्टर नाइल 15वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए। 15 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4 विकेट पर 166 रन है। इरफान पठान ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इरफान पठान के 5 गेंद में 7 और यूसूफ पठान के 8 गेंद में 11 रन हैं।

    22:57 (IST) 12 Jul 2024
    युवराज लौटे पवेलियन

    युवराज ने पीटर सिडल की चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 28 गेंद में की पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए और 59 रन बनाए। उनकी जगह इरफान पठान बल्लेबाजी के लिए आए।

    22:52 (IST) 12 Jul 2024
    इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस लाइव क्रिकेट स्कोर: उथप्पा के बाद युवराज ने भी जड़ा अर्धशतक

    युवराज सिंह ने 14वें ओवर (पीटर सिडल) की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। युवराज ने पिछली 10 गेंद में 37 रन बनाए हैं। 13.3 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट पर 151 रन हैं। युवराज सिंह के 26 गेंद में 53 और यूसुफ के 6 गेंद में 9 रन हैं।

    22:49 (IST) 12 Jul 2024
    लाइव क्रिकेट स्कोर: युवराज ने 13वें ओवर में जड़े 2 छक्के

    बेन लाफलिन के 12वें ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 12 रन आए। इस ओवर में युवराज सिंह ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। 13वां ओवर जेवियर डोहर्टी लेकर आए। उनके इस ओवर से इंडिया चैंपियंस के खाते में 24 रन आए। यूसुफ पठान ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। युवराज सिंह ने उनकी चौथी गेंद छक्का, पांचवीं गेंद पर चौका और अंतिम गेंद पर फिर छक्का लगाया। 12 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन हैं। युवराज के 24 गेंद में 43 रन हैं। यूसुफ के 5 गेंद में 8 रन हैं।

    22:45 (IST) 12 Jul 2024
    IND C vs AUS C Live Update: भारत ने गंवाया उथप्पा का विकेट

    जेवियर डोहर्टी 11वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रॉबिन उथप्पा को एरोन फिंच ने लपक लिया। उथप्पा 35 गेंद में 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी जगह यूसुफ पठान बल्लेबाजी के लिए आए। युसफ आखिरी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन है। युवराज सिंह के 16 गेंद में 16 रन हैं।