साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) हाथों से अपने घोड़े की मसाज (Massage) करते दिख रहे हैं।

उनके इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं। कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलकृंता सहाय (Alankrita Sahai) भी शामिल हैं।

धोनी ने हाल ही में यह मारवाड़ी घोड़ा खरीदा है। उन्होंने घोड़े को चेतक नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में साक्षी ने दिखाया कि धोनी चेतक को कितना प्‍यार करते हैं। वीडियो में धोनी घोड़े को लिटाकर उसका मसाज करते और पुचकारते और दुलारते हुए दिख रहे हैं। साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘#पैम्परिंगटाइम #मारवाडीघोड़ा!’

उनके इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने लिखा, ‘अरेरेरेरे…।’ बिपाशा ने इसके बाद रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की। वहीं अलकृंता सहाय ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार दर्शाया। उनके अलावा इंट्रप्रनुर हितेश सांघवी (Hitesh Sanghvi) और फिल्म प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने भी साक्षी की इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।

बता दें कि एक मई 2021 को चेतक धोनी के फॉर्महाउस में आया था। तब साक्षी ने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। हमारे परिवार में आपको हंसी-खुशी स्वीकार किया जा रहा है।’

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बीच में ही स्थगित होने पर रांची स्थित अपने फार्महाउस पर आ गए हैं। धोनी परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह धोनी के प्रशंसकों को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की ताजा तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।