मिशेल शेली जेनेके ऑस्ट्रेलियाई एथलीट हैं। वे 100 मीटर हर्डल्स और स्प्रिंट मेडले रिले में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे 2010 यूथ ओलंपिक्स 100 मीटर हर्डल्स में ऑस्ट्रेलिया के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। वे फिटनेस मॉडल भी हैं। कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में भी लॉकडाउन है। हालांकि, इसके बावजूद मिशेल अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं।
मिशेल शेली जेनेके ने लॉकडाउन के कारण घर में रहने को मजबूर फिटनेस पसंद लोगों के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने संदेश दिया है कि घर पर रहने के दौरान हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कुछ स्टेप के जरिए इस मौके का फायदा उठाएं। ताकि आपकी फिटनेस जरा भी प्रभावित नहीं हो।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि एक दिन में 20 पुशअप करें। दोनों पैरों से बारी-बारी से 10-10 डंकी किक लगाएं। हाथ के बल 10 बार फोरआर्म करें। 10 बार हैमस्ट्रिंग स्लाइड करें। दोनों ओर से 10-10 बार एसएल स्क्वावट्स, 20 बार पैरों को ऊपर की उठाएं। साइड होकर दोनों ओर से 10-10 बार पैरों को सीधे रखकर ऊपर की ओर उठाएं। उनके इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
23 जून 1993 को ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं मिशेल 2012 में पहली बार तब दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बनी थीं, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में वे रेस शुरू होने से पहले वॉर्म-अप हॉट डांस करते दिख रही थीं। उनके उस डांस को दुनिया भर में सेक्सी, Sensual और Exciting की संज्ञा दी गई थी। उनका यह वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। वह वीडियो बार्सिलोना 2012 की हर्डल्स रेस प्रतियोगिता का था। रेस शुरू होने से पहले पहले दूसरे प्रतिद्वंदी जहां वार्मअप और एक्सरसाइज कर रहे थे। उसी समय मिशेल शेली जेनेके डांस कर रही थीं। वीडियो में मिशेल मुस्कुराते हुए डांस करते एन्जॉय करते दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
ऐसा नहीं है कि मिशेल ने पब्लिक का ध्यान आकर्षित करने के लिए डांस किया था। वे अक्सर ऐसा करती रहती हैं। उन्हें इसके बाद भी कई मौकों पर रेस शुरू होने से पहले इस तरह का डांस किया। मिशेल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। ट्विटर पर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख के आसपास है। इंस्टाग्राम पर वे लगभग अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर अपनी कई हॉट (Hot), सेक्सी और सुंदर फोटो शेयर कर चुकी हैं।