अंतिम दो मिनट में कप्तान मिराज शेख की सुपर रेड के दम पर दबंग दिल्ली ने गुरुवार को वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में खेले गए इंटरजोन मैच में तमिल थलाइवाज को 30-29 से मात दी। कप्तान मिराज शेख ने पहली रेड मारकर दिल्ली का खाता खोला। इसके बाद रोहित बालियान ने थलाइवाज के लिए रेड मारकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई।

एक ओर जहां दिल्ली के लिए मिराज और रवि दलाल और रोहित बालियान ने रेडिंग की जिम्मेदारी ले रखी थी, वहीं थलाइवाज का जिम्मा के. प्रपंजन और कप्तान अजय ठाकुर ने संभाल रखा था। मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही और उनके स्कोर भी 12-12 से बराबर रहे।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Bengal Warriors vs Gujarat Fortunegiants Match :

दूसरे हाफ में थलाइवाज ने अपने खेल को मजबूत करते हुए दिल्ली को एक समय 17-13 से पीछे कर दिया था, लेकिन फिर दिल्ली ने वापसी कर स्कोर 16-17 किया। थलाइवाज ने फिर दिल्ली को डिफेंस और कप्तान अजय की ओर से मारी गई रेड के दम पर 19-17 से पीछे किया।

अंतिम बचे 10 मिनट में रेड मारने गए अजय ने दिल्ली के पाले में बचे दो में एक खिलाड़ी को आउट किया, लेकिन रेडिंग के लिए दिल्ली के खिलाड़ी अबोल मोगसोदलोउ ने टीम के लिए अंक लेते हुए स्कोर 21-21 से बराबर किया।

अजय ने हालांकि, हार नहीं मारी और एक बार फिर रेड मार कर दिल्ली क ऑलआउट कर दिया। इस कारण थलाइवाज ने दिल्ली पर 25-22 की बढ़त हासिल कर ली।

कप्तान अजय ने एक बार फिर अंतिम पांच मिनट में स्कोर 27-23 कर लिया। इस समय पर थलाइवाज किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती थी और दिल्ली अंक हासिल करने की हर कोशिश कर रही थी। इस बीच, कप्तान मिराज ने दिल्ली के लिए दो अंक लेकर स्कोर 25-28 कर लिया।

शुभम अशोक पाल्कर ने दिल्ली के लिए रेडिंग में एक अंक लेकर और इसके बाद दिल्ली ने डिफेंस के बलबूते पर थलाइवाज के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी प्रपंजन को आउट कर दो अंक बटोरे और स्कोर का अंतर 27-28 कर लिया।

अंतिम बचे दो मिनट दोनों ही टीमों के लिए अहम थे। ऐसे में कप्तान मिराज ने सुपर रेड मारते हुए थलाइवाज के पाले में बचे चार में से तीन खिलाड़ियों पर हाथ साफ कर टीम को 30-28 की बढ़त दे दी। अंत में पाले में अकेले बचे कप्तान अजय ने सफल रेड मारी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें एक अंक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas Match :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”317″]

9:06 PM : दबंग दिल्ली ने 1 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की।

9:04 PM : मुकाबले के अंतिम मिनट मिराज शेख ने 3 रेड अंक हासिल किए। दिल्ली (30) लीड में । तमिल 28

9:02 PM : दिल्ली के विराज ने दमदार डैश कर प्रपंजन को आउट किया। दिल्ली 27, तमिल 28

9:00 PM : दिल्ली के शुभम ने रेड अंक लिया। दिल्ली (26) यहां से महज 2 अंक पीछे।

8:59 PM : दिल्ली के कोच अपनी टीम को बोनस अंक लेने की हिदायत देते दिख रहे हैं।

8:57 PM : तमिल ने रिव्यू गंवाया। तमिल रेड में। अजय ठाकुर ने प्रो कबड्डी में 100 रेड अंक पूरे किए। दिल्ली 25, तमिल 27

8:55 PM : मिराज शेख मुकाबला खत्म होने से 4 मिनट पहले रेड में हैंड टच के जरिए बोनस प्लस 1. दिल्ली 23, तमिल 27

8:52 PM : दिल्ली ने 23 अंक जुटाए। तमिल के पास 25 अंक।

8:50 PM : मैच खत्म होने में साढ़े 6 मिनट बाकी। तमिल  3 अंक से लीड में।

8:48 PM : अजय ठाकुर ने सुपर -10 पूरा किया। ये उनके करियर का 10वां सुपर 10 है। दिल्ली 22, तमिल 25

8:46 PM : अगली रेड में अबुल फजल ने फिर से दिल्ली को बचाया। बोनस और रेड से 2 अंक जुटाए। मामला 21-21 की बराबरी पर।

8:45 PM : अकेले बचे खिलाड़ी अबुल फजल ने रेड में अंक लेकर दिल्ली को ऑलआउट से बचाया। तमिल 21, दिल्ली 19

8:44 PM : दिल्ली ने बोनस अंक लिया। वहीं तमिल के अजय ने अपना आठवां रेड अंक बनाया। दिल्ली ऑलआउट के करीब।

8:42 PM : मैच खत्म होने में 11 मिनट बाकी। तमिल 19, दिल्ली 16

8:40 PM : दर्शन ने डू ऑर डाई रेड में मिराज शेख को टैकल किया। तमिल (16) ने 2 अंक की बढ़त बनाई।

8:38 PM : तमिल (16) के पास 28वें मिनट तक सिर्फ 1 अंक की लीड रह गई है।

8:37 PM : अबुल फजल ने 1 बोनस अंक लेकर तमिल की लीड को कुछ कम किया। तमिल 17, दिल्ली 14

8:35 PM : डू ऑर डाई रेड में अजय ठाकुर ने तमिल को एक अंक दिलाया। दिल्ली (13 मैच में 3 अंक पीछे।

8:33 PM : अजय ठाकुर (5) 24वें मिनट तक मैच के टॉप स्कोरर बने हुए हैं।

8:32 PM : तमिल के अजय ठाकुर ने रेड में नीलेश शिंदे को आउट किया। तमिल 15, दिल्ली 12

8:30 PM : तमिल फिर से सुपर टैकल में कामयाब। टीम ने 2 अंक की लीड बना ली है। तमिल 14, दिल्ली 12

8:29 PM : दूसरा हाफ शुरू। दिल्ली की ओर से रोहित बालियान ने पहली रेड खाली छोड़ी।

8:27 PM : मैच में मिराज शेख ने तमिल पर लगातार प्रेशर बनाए रखा। ये खिलाड़ी 4 रेड अंक ले चुका है।

8:23 PM : तमिल के 2 खिलाड़ी बाकी। मिराज शेख ने रेड की। मगर तमिल ने उन्हें सुपर टैकल कर 2 अंक जुटाए। पहले हाफ तक मुकाबला 12-12 की बराबरी पर।

8:21 PM : दिल्ली ने 12 अंक बना लिए हैं। वहीं तमिल 2 अंक से पीछे।

8:20 PM : पहला राउंड खत्म होने में डेढ़ मिनट बाकी। दिल्ली के बाजीराव ने के प्रपंजन को टैकल कर दिल्ली (10) को 1 अंक से लीड दिलाई।

8:18 PM : 17वें मिनट तक मुकाबला 9-9 की बराबरी पर।

8:17 PM : प्रो कबड्डी लीग में तमिल के अजय ठाकुर 94 अंक ले चुके हैं। दिल्ली 9, तमिल 8

8:16 PM : मिराज शेख ने तमिल के अमित हुड्डा को रेड में आउट किया। दिल्ली (8) ने एक अंक के साथ बढ़त बनाई।

8:15 PM : तमिल के अजय ठाकुर ने डू ऑर डाई रेड में एक अंक जुटाया। दिल्ली 7, तमिल 7

8:13 PM : दिल्ली ने फिर से 6-6 अंक के साथ बराबरी कर ली है। मैच कांटे की टक्कर का चलता हुआ।

8:11 PM : मिराज शेख कोर्ट से बाहर। दिल्ली आज जीती तो जोन-ए में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

8:09 PM : डू ऑर डाई रेड में अजय ठाकुर ने हैंड टच से अंक जुटाया। तमिल और दिल्ली 5-5 की बराबरी पर।

8:08 PM : पहले साढ़े 6 मिनट के खेल में अभी तक एक ही सफल टैकल हो सका है। दिल्ली ने तीन अंक की लीड बना ली है। तमिल 2

8:06 PM : दिल्ली (4) ने 2 अंक की बढ़त बना ली है। तमिल फिलहाल 2 अंक ही जुटा सका है।

8:04 PM : मैच के चौथे मिनट तमिल और दिल्ली के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर।

8:02 PM : मिराज शेख ने अपनी पहली ही रेड में दिल्ली के लिए 1 अंक जुटाया।

8:00 PM : दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

7:40 PM : तमिल थलाइवाज :

रेडर – भवानी राजपूत, डोंग ज्योन ली, के. प्रांपजन, एम थिवाकरण, सारंग अरुण देशमुख, सोमबीर, विनीत शर्मा, वालिद अल हसन

डिफेंडर – अमित हुड्डा, अनिल कुमार, अनिल कुमार, सी अरुण, दर्शन जे, मुगीलन, राजेश, संकेत चवन, टी प्रभाकरण, विजय कुमार, विजिन थांगादुरई

ऑलराउंडर्स – अनंथकुमार, चेन सिक पार्क, प्रथाप, सुजीत महाराणा

7:30 PM : दबंग दिल्ली :

रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक

डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल

ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख