यू मंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में पुनेरी पलटन को शनिवार को 33-23 से हराकर लीग में एक और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबा की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंच गई है। मैच के पहले हाफ तक मुंबई ने 2 अंकों की लीड बना रखी थी। दोनों ही टीम के रेडर्स इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।मुंबई का इस सीजन अपने घर पर यह पहला मुकाबला था। पहले हाफ में डिफेंडर्स ने शानदार खेल दिखाया।

अभिषेक सिंह को छोड़ दूसरे रेडर रेड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मुंबई के लिए कप्तान फजल अत्राचली और सुरेंदर सिंह ने हर मौके को भुनाने का काम किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को हर नाजुक हालतों से बखूबी बाहर निकाला। पुणे ने रेडिंग में जो 3 अंक हासिल किए, वो भी उनके डिफेंडर्स (सुरजीत सिंह और शुभम शिंदे) ने दिलाए। पुने के रेडर्स पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1696″]

Live Blog

Highlights

    20:34 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा ने जीता मैच

    हरियाणा के बाद पुनेरी को यहां मुंबा से भी हार का सामना करना पड़ा। पुनेरी के रेडर्स टीम के लिए चिंता का विषय रहा है।

    20:27 (IST)27 Jul 2019
    मुंबा को 9 प्वॉइंट्स की लीड

    मुंबई ने 9 अंक की लीड बना ली है। पुणे के लिए यहां से मैच में वापसी करना आसान नहीं होगा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ लड़ाई कर रहे हैं।

    20:20 (IST)27 Jul 2019
    फिर ऑल आउट पुनेरी

    दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हो रहा है। मुंबा की टीम तेजी से आगे बढ़ रही है। एक बार फिर ऑल आउट पुनेरी

    20:16 (IST)27 Jul 2019
    पुनेरी को मिला सुपरटैकल

    सुरजीत सिंह पुनेरी पटलन के लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। मनजीत को आउट कर पुनेरी ने सुपरटैकल हासिल किया।

    20:09 (IST)27 Jul 2019
    सुरजीत सिंह आउट

    संदीप नरवाल और रोहित बालियान ने मिलकर एक बार फिर सुरजीत सिंह को आउट कर सुपरटैकल प्वॉइंट हासिल किया।

    20:05 (IST)27 Jul 2019
    ऑल आउट पुनेरी

    पुनेरी पलटन की टीम हाफ टाइम के तुरंत बाद ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच 5 प्वॉइंट का अंतर पैदा हो गया।

    20:01 (IST)27 Jul 2019
    पहले हाफ का खेल खत्म

    पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमें लगभग बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के टैकल प्वॉइंट्स रेड प्वॉइंट से ज्यादा है।

    19:53 (IST)27 Jul 2019
    पलटन आगे

    पुणेरी पलटन को अब तक रेड में तीन प्वॉइंट मिले हैं और तीनों ही प्वॉइंट डिफेंडर लाने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल पटलन एक प्वॉइंट्स से आगे हैं।

    19:47 (IST)27 Jul 2019
    बराबरी का मुकाबला

    सुरजीत सिंह ने शानदार अंदाज में गौरव  कुमार को सुपरटैकल कर आउट किया। पुनेरी और मुंबा के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है।

    19:42 (IST)27 Jul 2019
    डिफेंडरों का शानदार खेल

    9 प्वॉइंट में से 7 प्वॉइंट अभी तक डिफेंडरों ने हासिल किया। पुनेरी पलटन अभी तक रेड में सिर्फ एक ही प्वॉइंट हासिल कर सकी है।

    19:38 (IST)27 Jul 2019
    दोनों टीमों को एक-एक अंक

    मनजीत पहला रेड करने आए। इसके बाद डोंग जेंग ली बोनस लेने की कोशिश में आउट हो गए। इसके साथ ही दोनों टीमों ने खाता खोला।

    19:32 (IST)27 Jul 2019
    कोहली ने गाया राष्ट्रगान

    भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रीय गान गाकर खेल की शुरुआत की। मुंबई की टीम पुनेरी के खिलाफ बेहतर शुरुआत करना चाहेगी।