यू मंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में पुनेरी पलटन को शनिवार को 33-23 से हराकर लीग में एक और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबा की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंच गई है। मैच के पहले हाफ तक मुंबई ने 2 अंकों की लीड बना रखी थी। दोनों ही टीम के रेडर्स इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।मुंबई का इस सीजन अपने घर पर यह पहला मुकाबला था। पहले हाफ में डिफेंडर्स ने शानदार खेल दिखाया।
अभिषेक सिंह को छोड़ दूसरे रेडर रेड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मुंबई के लिए कप्तान फजल अत्राचली और सुरेंदर सिंह ने हर मौके को भुनाने का काम किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को हर नाजुक हालतों से बखूबी बाहर निकाला। पुणे ने रेडिंग में जो 3 अंक हासिल किए, वो भी उनके डिफेंडर्स (सुरजीत सिंह और शुभम शिंदे) ने दिलाए। पुने के रेडर्स पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे।
[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1696″]
हरियाणा के बाद पुनेरी को यहां मुंबा से भी हार का सामना करना पड़ा। पुनेरी के रेडर्स टीम के लिए चिंता का विषय रहा है।
मुंबई ने 9 अंक की लीड बना ली है। पुणे के लिए यहां से मैच में वापसी करना आसान नहीं होगा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ लड़ाई कर रहे हैं।
दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हो रहा है। मुंबा की टीम तेजी से आगे बढ़ रही है। एक बार फिर ऑल आउट पुनेरी
सुरजीत सिंह पुनेरी पटलन के लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। मनजीत को आउट कर पुनेरी ने सुपरटैकल हासिल किया।
संदीप नरवाल और रोहित बालियान ने मिलकर एक बार फिर सुरजीत सिंह को आउट कर सुपरटैकल प्वॉइंट हासिल किया।
पुनेरी पलटन की टीम हाफ टाइम के तुरंत बाद ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच 5 प्वॉइंट का अंतर पैदा हो गया।
पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमें लगभग बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के टैकल प्वॉइंट्स रेड प्वॉइंट से ज्यादा है।
पुणेरी पलटन को अब तक रेड में तीन प्वॉइंट मिले हैं और तीनों ही प्वॉइंट डिफेंडर लाने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल पटलन एक प्वॉइंट्स से आगे हैं।
सुरजीत सिंह ने शानदार अंदाज में गौरव कुमार को सुपरटैकल कर आउट किया। पुनेरी और मुंबा के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है।
9 प्वॉइंट में से 7 प्वॉइंट अभी तक डिफेंडरों ने हासिल किया। पुनेरी पलटन अभी तक रेड में सिर्फ एक ही प्वॉइंट हासिल कर सकी है।
मनजीत पहला रेड करने आए। इसके बाद डोंग जेंग ली बोनस लेने की कोशिश में आउट हो गए। इसके साथ ही दोनों टीमों ने खाता खोला।
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रीय गान गाकर खेल की शुरुआत की। मुंबई की टीम पुनेरी के खिलाफ बेहतर शुरुआत करना चाहेगी।