आईपीएल-10 में आज राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है। बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ये टीम पहले ही मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि पिछले सीजन में इस टीम को बेहद निराशा हाथ लगी थी। पुणे अपने घरेलू मैच में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इसी मैदान पर पिछले सीजन में इस टीम ने 4 मैच खेले और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी में टीम इस बार किसी भी प्रकार की गलती नहीं दोहराना चाहेगी।
बता दें कि पुणे ने पिछली बार मुंबई को उसी के घरेलू मैदान में नौ विकेट से धूल चटाई थी। इसके बाद ये टीम चोटिल खिलाड़ियों के साथ जूझती रही और सभी टीमों के बीच सातवें स्थान पर रही। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शुरू के मैच तो जीते मगर अंत में पांचवे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।
पुणे की टीम इस बार काफी संतुलित दिखाई दे रही है। स्टीव स्मिथ, फाफ डुप्लेसिस और अंजिक्य रहाणे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के रूप जैसे बेहतरीन फिनिशर की बदौलत टीम को काफी मजबूती मिलेगी। टीम ने इस बार ऑलराउंडर के रूप में 14.5 करोड़ रुपये में बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा है। लेकिन रविचंद्रन अश्विन के बाहर होने से उनकी गेंदबाजी जरूर कमजोर पड़ सकती है। हालांकि इमरान ताहिर इसकी भरपाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही अशोक डिंडा, डेनियल क्रिस्टियन सहित शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी का भार संभालेंगे।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान) एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान) जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार।
