भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार (13 सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। अब तक 32 लाख से ज्यादा लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। दरअसल, अनुष्का और कोहली इन दिनों आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर यूएई में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने समुद्र किनारे की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।
अनुष्का इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘इससे ज्यादा सच और सुखद एहसास कुछ भी नहीं है कि आपके अंदर एक नया जीवन का निर्माण हो रहा है। आपका इस पर कोई कंट्रोल नहीं होता तो वास्तव में क्या है?’’ अनुष्का के फोटो पर कमेंट करने वालों में कोहली के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय, जरीन खान, करीना कपूर खान और दिया मिर्जा प्रमुख हैं। युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री ने कमेंट करते हुए दो दिल की इमोजी पोस्ट की।
कोहली ने गुरुवार (27 अगस्त) को ट्वीट करते हुए कहा था- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई थी। विराट और अनुष्का के साथ हाल ही में आरसीबी के सदस्यों ने केक काटा था। सबने इस जोड़ी को शुभकामानाएं दी थी। विराट अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के साथ दुबई पहुंचे थे। आरसीबी टीम ने अपने कप्तान और अनुष्का के लिए खास सेलिब्रेशन का इंतजाम किया और केक काटा था।
विराट और अनुष्का 2013 में एक-दूसरे से मिले थे। उन्होंने एक टीवी कर्मशियल में एक साथ काम किया था। इसके बाद, दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और अलग-अलग जगहों पर एक साथ स्पॉट किए जाने लगे। बेशक, कुछ ही समय में, इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें भी सामने आने लगी थी। रिपोर्ट के अनुसान, जनवरी 2014 में जब टीम इंडिया अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची थी, तब सभी का ध्यान आकर्षित हुआ। दोनों की लव स्टोरी इसके 3 साल बाद 2017 में शादी में बदल गई।