Happy Birthday Virat Kohli, Virat Kohli Birthday Images, Photos, Pics Live Updates: विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सफलतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले विराट के करोड़ों फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी।
BCCI ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो विराट के पहले इंटरनेशनल शतक का है। BCCI ने वीडियो ट्वीट का कैप्शन दिया है, ‘टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 31 साल के हो गए हैं। हम उनके पहले इंटरनेशनल शतक के होने पर एक नजर डालते हैं। जहां से रन मशीन का यह सफर शुरू हुआ।’
As #TeamIndia Captain @imVkohli turns 31, we take a look back at his maiden ODI hundred and where it all started for the Run Machine. #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/6vNY1U4p8H
— BCCI (@BCCI) November 4, 2019
5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने अगले साल उसी टीम के खिलाफ अपने करियर का पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था। उस मैच में विराट ने 114 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी। आइए जानें फैंस उन्हें किस अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं…

