भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने अपने फॉलोअर्स से ही पूछा। उनका यह वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। एक घंटे में ही इसे 14 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि करीब 8 हजार लोगों ने कमेंट किए। उनके इस वीडियो पर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और यूट्यूबर भुवन बम भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं।

विराट का यह वीडियो संभवतः किसी एक एड शूट का लग रहा है। वीडियो में कोहली को स्टैंडस्टिल (ठहराव के साथ) से भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके सामने के फ्रेम फ्रीज किए गए हैं। वह प्रत्येक फ्रेम से जुड़ते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। जाहिर है इस तरह के एडिट के लिए अच्छे कैमरों को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

हरभजन सिंह ने इस वीडियो पर कमेंट कर विराट कोहली के मजे ले लिए। उन्होंने लिखा, ‘नाइस एडिट यानी अच्छी तरह से एडिट किया है।’ हरभजन के कमेंट पर भी 100 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।

इसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि विराट का यह वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से बहुत अच्छा है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान केविन पीटरसन भी सोशल मीडिया पर काफी वीडियो पोस्ट करते रहे हैं।


एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने लिखा, ‘उदास महसूस कर रहा हूं। खुद को तैयार करो और दौड़ो।’ प्रसिद्ध यूट्यूबर (YouTuber) और हास्य कलाकार भुवन बम ने कमेंट किया, ‘कोरोना उन सभी को पकड़ रहा है जो बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं।’


कोहली के इस वीडियो को देखकर अन्य फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, भाग-कोहली भाग अनलॉक-1 शुरू हो गया है। किसी ने उनकी फिटनेस की तारीफ की। बता दें कि कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण देश भर में क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित है।

ऐसे में भारतीय क्रिकेटर घरों में रहकर अपनी फिटनेस पर बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें विराट सबसे आगे हैं। विराट लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय और क्रिकेटर हैं।