विजय हजार ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में दिल्ली ने बुधवार (24 दिसंबर) को आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराकर जीत से अभियान की शुरुआत की। विराट कोहली के 58वें लिस्ट ए शतक की मदद से दिल्ली ने 299 रनों के लक्ष्य को 37.4 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला। 15 महीने बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 5 रन बनाए। पंत ने इससे पहले वनडे कोलंबो में 7 अगस्त 2024 को खेला था।
बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आंध्र प्रदेश ने रिकी भुई की 105 गेंदों पर 122 रनों की पारी की मदद से 8 विकेट पर 298 रन बनाए। उनके अलावा आंध्र का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। शेख रशीद 31 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। इसके अलावा एसडीएनवी प्रसाद ने 17 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली।
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहारी पड़े भारी, 32, 33 और 36 गेंद पर ठोके शतक
नितीश रेड्डी भी नहीं कर पाए कुछ खास कमाल
आंध्र के कप्तान नितीश कुमार रेड्डी ने 23 और हेमंत रेड्डी ने 27 रन बनाए। सत्यनारायण राजू ने नाबाद 17 रन बनाए। त्रिपुराणा विजय ने नाबाद 1 रन बनाए। दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने 5 और प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। बाकी किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्पित राणा तीसरी ही गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रियांश आर्या 44 गेंद पर 74 रन और विराट कोहली के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई। कोहली और नितीश राणा ने 123 गेंद पर 159 रन जोड़े।
एक घंटे भी नहीं टिका इशान का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के कप्तान ने 32 गेंद में शतक ठोक रचा इतिहास
पंत का बल्ला नहीं चला
पंत जब क्रीज पर आए तब दिल्ली को तब दिल्ली का स्कोर 32.5 ओवर में 3 विकेट पर 274 रन था। जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। विराट कोहली 101 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए थे। कोहली के आउट होने के बाद नितीश राणा भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने 55 गेंद पर 77 रन बनाए। राणा के आउट होने के 2 रन बाद ही पंत पवेलियन लौट गए। दिल्ली का स्कोर 35.3 ओवर में 5 विकेट पर 291 रन था। पंत ने 9 गेंद पर 5 रन बनाए। आयुष बदोनी भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। हर्ष त्यागी 4 और नवदीप सैनी 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
