विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड में सोमवार (29 दिसंबर) को 11 शतक लगे। पहले राउंड में 22 और दूसरे राउंड में 14 शतक लगे थे। तीसरे राउंड में 16 मैच हुए और केवल एक टीम के दो खिलाड़ियों ने शतक जड़ा। उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल के अलावा गोवा के लिए ललित यादव तो सौराष्ट्र के लिए विश्वराज जडेजा ने शतक जड़ा। उत्तराखंड के कुणाल चंदेला, चंडीगढ़ के लिए मनन वोहरा और बंगाल के लिए अभिषेक पोरेल ने शतक जड़ा। झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र, विदर्भ के लिए अमन मोखड़े और रविकुमार समर्थ ने शतक लगाए। असम के लिए सिबसंकर रॉय ने शतक ठोका।
अर्जुन तेंदुलकर फिर फ्लॉप, ललित यादव का लगातार दूसरा शतक, गोवा ने लगाई जीत की हैट्रिक
विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड में लगे शतकों की लिस्ट
- हिमाचल प्रदेश के लिए पुखराज मान ने शतक जड़ा। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 111 गेंद पर 110 रन बनाए।
- उत्तराखंड के लिए कुणाल चंदेला ने शतक जड़ा। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 114 गेंद पर 118 रन बनाए।
- सौराष्ट्र के लिए विश्वराज जडेजा ने शतक लगाया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 104 गेंद पर 115 रन बनाए।
- गोवा के लिए ललित यादव ने शतक जड़ा। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 111 गेंदों पर 131 रन बनाए।
- चंडीगढ़ के लिए मनन वोहरा ने शतक जड़ा। उन्होंने बंगाल के खिलाफ 127 गेंदों पर 122 रन बनाए।
- बंगाल के लिए अभिषेक पोरेल ने शतक जड़ा। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाप 84 गेंदों पर 106 रन बनाए।
- झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने शतक जड़ा। उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ 104 गेंद पर 105 रन बनाए।
- विदर्भ के लिए अमन मोखड़े और रविकुमार समर्थ ने शतक लगाए। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मोखड़े ने 125 गेंद पर 139 और समर्थ ने 108 गेंद पर 114 रन बनाए।
- उत्तर प्रदेश के लिए ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 101 गेंद पर 160 रन बनाए।
- असम के लिए सिबसंकर रॉय ने शतक जड़ा। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 109 गेंद पर 112 रन बनाए।
