Ruturaj Gaikwad Create History: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने एक ओवर में 7 छक्के (Seven Sixes in a Over) लगाकर कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खिलाफ नाबाद दोहरा जड़ दिया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 220 रनों की पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। महाराष्ट्र (Maharastara) ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 330 रन बनाए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के (Rituraj Gaikwad hit 7 sixes in one over)

पारी का 49वां ओवर बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह डालने आए। इस ओवर में ऋतुराज उनपर जमकर बरसे। शिवा सिंह के हरेक बॉल सीमा रेखा के पार जा रहा था। इस दौरान शिवा सिंह ने 5वीं गेंद नोबॉल डाल दी। इस पर भी ऋतुराज ने छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने ओवर में 7 छक्के और नोबॉल सहित कुल 43 रन बटोरे। वे लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

  • 48.1 शिवा सिंह की पहले गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.2 शिवा सिंह की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.3 शिवा सिंह की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.4 शिवा सिंह की चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.5 शिवा सिंह ने पांचवी गेंद नो बॉल डाली, ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.5 शिवा सिंह की फ्रीहिट गेंद पर भी ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का
  • 48.6 ओवर की अंतिम गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छक्का

इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा (Ruturaj Gaikwad Break Record of These Giants)

एक ओवर में सात छक्के लगाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने युवराज सिंह, रवि शास्त्री, हर्षल गिब्स, कीरोन पोलार्ड, सर गैरी सोबर्स, रॉस व्हाइटली, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और थिसारा परेरा जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।

महाराष्ट्र की पारी का हाल (Maharashtra Innings)

इससे पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 41 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। राहुल त्रिपाठी 9 और सत्यजीत 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ एक ओर डटे रहे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंकित बावने के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। अंकित 54 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

उत्तर प्रदेश की पारी का हाल (Uttar Pradesh’s innings condition)

जवाब में 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम सभी विकेट 272 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र ने इस मुकाबले को 58 रनों से जीत लिया है। उत्तर प्रदेश के लिए आर्यन जुयाल ने 159 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया। वहीं महाराष्ट्र के लिए राजवर्धन हंगारगेकर ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए।