Under 19 World Cup 2026 Points Table, Top Batter Top Bowler: अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच यानी 24वां मुकाबला इंडिया अंडर 19 और न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम के बीच खेला गया। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारत को 2 अंक मिले और टीम इंडिया के कुल 6 अंक हो गए। इन 6 अंक के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में यानी ग्रुप बी में लीग मैचों के बाद पहले स्थान पर रही जबकि इस ग्रुप में 3 अंक के साथ बांग्लादेश दूसरे नंबर पर रही जबकि न्यूजीलैंड को 3 मैचों में 2 अंक प्राप्त हुए और ये टीम ग्रुप बी की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही। इस ग्रुप में चौथे नंबर पर यूएसए एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रही।

Ranji Trophy: शुभमन गिल की कप्तानी में पंजाब को मिली हार, सौराष्ट्र ने 194 रन के बड़े अंतर से हराया

भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद फाइनल अंकतालिका

ग्रुप ए

ग्रुप ए
टीममैचजीतहारअंकरन रेट
ऑस्ट्रेलिया33062.929
श्रीलंका32141.113
आयरलैंड3122-1.005
जापान3030-2.408

ग्रुप बी

टीममैचजीतहारअंकरन रेट
इंडिया33062.976
बांग्लादेश31130.327
न्यूजीलैंड3012-6.143
यूएसए3021-1.72

ग्रुप सी

टीममैचजीतहारअंकरन रेट
इंग्लैंड33062.87
पाकिस्तान32140.651
जिम्बाब्वे3021-2.916
स्कॉटलैंड3021-2.986

ग्रुप डी

टीममैचजीतहारअंकरन रेट
अफगानिस्तान33062.487
वेस्टइंडीज32140.23
साउथ अफ्रीका31221.64
तंजानिया3030-5.446

भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
बेन मेयस33288144134.582412
जेसन रोल्स33269134.5114.962310
ह्यूगो केली4320020062.5161
विरान चामुदिथा3319966.33125.95271
नितीश सुदिनी331708574.24161

भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
नूरिस्तानी उमरजई324144107.67611
हेनिल पटेल318.511396.225601
अली राजा32816899.898910
शाक्वान बेले325150813.510801
विल बायरोम216.510176.574601

IND U19 vs NZ U19: वैभव ने 173 की स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन, बड़ी पारी से चूके पर तोड़ा सरफराज का रिकॉर्ड