साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान छाए हुए हैं। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को सुपर-6 मैच में उन्होंने शतक जड़ा। यह इस टूर्नामेंट में मुशीर का दूसरा शतक था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इस पारी से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने109 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

India vs New Zealand Under 19 World Cup 2024 Match: Watch Here

शतक के बाद मुशीर खान ने गियर बदला। वह 48वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 126 गेंद पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने 2 शतक के अलावा एक अर्धशतक भी ठोका है। वह टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। मुशीर खान बल्लेबाजी के लिए अर्शिन कुलकर्णी का विकेट गिरने के बाद आए। इसके बाद उन्होंने आदर्श सिंह के साथ 77 रन की साझेदारी की। आदर्श ने 52 रन बनाए। आदर्श के आउट होने के बाद कप्तान उदय शरण क्रीज पर आए।

मुशीर खान और उदय शरण के बीच 87 रन की साझेदारी

मुशीर खान और उदय शरण के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। उदय 57 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। तब भारत का स्कोर 36.1 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन था। इसके बाद अरवेल्ली अवनीश बल्लेबाजी के लिए आए। उनके और मुशीर खान के बीच 27 रन की साझेदारी हुई। अवनीश 17 रन बनाकर आउट हुए। तब भारत का स्कोर 41.1 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन था। इसके बाद मुशीर खान और सचिन ध्यास के बीच छठे विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी हुई।

सुपर-6 में न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल से खेलेगा भारत

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी किया। भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-6 स्टेज का यह पहला मैच है। सुपर-6 स्टेज में 12 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। भारत को न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल से अगला मैच खेलना है।