U19WC 2024: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम उदय सहारन की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में विनर नहीं बन पाई और फाइनल में इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। उदय सहारन की कप्तानी में भारत ने फाइनल से पहले का हर मैच जीता, लेकिन इस अहम मुकाबले में टीम क्लिक नहीं कर पाई।

इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान उदय सहारन की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी बेहद शानदार रही। उदय सहारन इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ भारत की तरफ से बल्कि ओवरऑल भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे और उन्होंने 20 साल पुराने एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा उदय इस मामले में शुभमन गिल से भी आगे निकल गए।

उदय सहारन ने तोड़ा 20 साल पुराना कुक का रिकॉर्ड

उदय सहारन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा 397 रन बनाया और 20 साल पुराना एलिस्टर कुक द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। उदय सहारन अब अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और कुक को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कुल ने साल 2004 में बतौर कप्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाए थे, लेकिन उदय 397 रन के साथ उनसे आगे निकल गए। वहीं इस लिस्ट में कैमरन व्हाइट 423 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।

अंडर-19 विश्व कप के एक सीजन में में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन

423 रन – कैमरून व्हाइट (2002)
397 रन – उदय सहारन (2024)
383 रन – एलिस्टर कुक (2004)
370 रन – एडेन मार्कराम (2014)
365 रन – एनामुल हक (2012)

उदय सहारन नो तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड

उदय सहारन ने भारत की तरफ से अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में 397 रन बनाए और वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साल 2018 में 372 रन बनाने वाले शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर 505 रन के साथ शिखर धवन मौजूद हैं और उन्होंने यह कमाल साल 2004 में किया था तो वहीं यशस्वी जायसवाल 400 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अंडर-19 विश्व कप के एक सीजन में भारत के लिए सर्वाधिक रन

505 रन – शिखर धवन (2004)
400 रन – यशस्वी जायसवाल (2020)
397 रन – उदय सहारन (2024)
372 रन – शुभमन गिल (2018)
360 रन – मुशीर खान (2024)