VIVO Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में 10 अक्टूबर को सिर्फ एक मैच हुआ। यह मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया। इसमें यू मुंबा ने 39-33 से जीत हासिल की। यू मुंबा की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 2 अक्टूबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ 30-26 से जीत हासिल की थी। वहीं हरियाणा स्टीलर्स की यह लगातार दूसरी हार है। 4 अक्टूबर को हुए मुकाबले में उसे तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 32-52 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुए इस मैच में यू मुंबा के अजिंक्य कापरे टॉप रेडर रहे। उन्होंने 16 में से 9 रेड पॉइंट हासिल किए। टॉप डिफेंडर में भी यू मुंबा ने बाजी मारी। उसके कप्तान फजल अत्राचली ने 11 में से 8 टैकल पॉइंट बनाए। वे प्रो कबड्डी लीग में 300 टैकल पॉइंट बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।

इस सीजन का यह 130वां मुकाबला था। इस टूर्नामेंट में अब लीग स्टेज के सिर्फ 2 मैच बचे हैं। इसमें कल यानी 11 अक्टूबर को पहला मैच दिल्ली दबंग कबड्डी क्लब और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स आमने-सामने होंगी। कल के मैच के बाद ही एलिमिनेटर 1 और 2 के मुकाबलों का फैसला होगा।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1814″]

Live Blog

Highlights

    20:54 (IST)10 Oct 2019
    कल लीग स्टेज का आखिरी दिन
    20:39 (IST)10 Oct 2019
    यू मुंबा की लगातार दूसरी जीत

    यू मुंबा ने अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। उसने अपने 21वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हराया। इस हार से हरियाणा को एक स्थान का नुकसान हुआ।

    20:21 (IST)10 Oct 2019
    विकास ने फजल को बाहर किया

    अगली रेड में हरियाणा के विकास कंडोला ने बाजी मारी। उन्होंने फजल अत्राचली को बाहर किया। हालांकि, अब भी यू मुंबा की बढ़त काफी है।

    20:20 (IST)10 Oct 2019
    विकास पर भारी पड़े डोंग

    टाइम आउट के बाद हरियाणा स्टीलर्स के विकास कंडोला ने शानदार रेड की। उन्होंने एक अंक हासिल किया। लेकिन अगले ही क्षण यू मुंबा के डोंग जेंग ली ने बोनस पॉइंट के साथ स्कोर 36-32 से अपने पक्ष में कर लिया।

    20:09 (IST)10 Oct 2019
    संदीप की एक और उपलब्धि

    यू मुंबा के संदीप नरवाल ने एक और माइलस्टोन छुआ। उनके प्रो कबड्डी लीग में 550 टैकल पॉइंट पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही टाइम आउट की सीटी बज गई।

    20:07 (IST)10 Oct 2019
    फजल अत्राचली को बधाई
    20:00 (IST)10 Oct 2019
    डोंग की गलती भारी पड़ी

    दूसरे हॉफ में यू मुंबा की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। डोंग जेंग ली की असफल रेड के साथ ही यू मुंबा ऑलआउट हो गई। इससे हरियाणा स्टीलर्स को बोनस के 5 अंक मिले।

    19:53 (IST)10 Oct 2019
    स्कोर बराबरी पर

    पहले हॉफ का खेल खत्म हो चुका है। इस समय दोनों टीमों का स्कोर 15-15 की बराबरी पर है। अंक लेने की शुरुआत हरियाणा ने की, लेकिन बीच में यू मुंबा आगे निकल गई। हालांकि, बाद में हरियाणा के नवीन ने अपनी टीम की वापसी में मदद की।

    19:47 (IST)10 Oct 2019
    रवि कुमार की फिफ्टी

    रवि कुमार ने इस सीजन में अपने 50 टैकल पॉइंट पूरे किए। इसके साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को उन्होंने एक अंक भी दिलाया।

    19:41 (IST)10 Oct 2019
    फजल के 300 सुपर टैकल

    यू मुंबा के फजल अत्राचली ने इस सीजन में अपने 5 सुपर टैकल पूरे कर लिए हैं। वे प्रो कबड्डी लीग में ओवरऑल 300 सुपर टैकल हासिल करने वाले पहले विदेशी बन गए हैं।

    19:32 (IST)10 Oct 2019
    यू मुंबा का इरादा

    मैच शुरू हो चुका है। दोनों ही टीमें तेज शुरुआत करने की कोशिश में दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यू मुंबा हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे के साथ उतरी है।