VIVO Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में 10 अक्टूबर को सिर्फ एक मैच हुआ। यह मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया। इसमें यू मुंबा ने 39-33 से जीत हासिल की। यू मुंबा की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 2 अक्टूबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ 30-26 से जीत हासिल की थी। वहीं हरियाणा स्टीलर्स की यह लगातार दूसरी हार है। 4 अक्टूबर को हुए मुकाबले में उसे तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 32-52 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुए इस मैच में यू मुंबा के अजिंक्य कापरे टॉप रेडर रहे। उन्होंने 16 में से 9 रेड पॉइंट हासिल किए। टॉप डिफेंडर में भी यू मुंबा ने बाजी मारी। उसके कप्तान फजल अत्राचली ने 11 में से 8 टैकल पॉइंट बनाए। वे प्रो कबड्डी लीग में 300 टैकल पॉइंट बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
इस सीजन का यह 130वां मुकाबला था। इस टूर्नामेंट में अब लीग स्टेज के सिर्फ 2 मैच बचे हैं। इसमें कल यानी 11 अक्टूबर को पहला मैच दिल्ली दबंग कबड्डी क्लब और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स आमने-सामने होंगी। कल के मैच के बाद ही एलिमिनेटर 1 और 2 के मुकाबलों का फैसला होगा।
[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1814″]
यू मुंबा ने अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। उसने अपने 21वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हराया। इस हार से हरियाणा को एक स्थान का नुकसान हुआ।
अगली रेड में हरियाणा के विकास कंडोला ने बाजी मारी। उन्होंने फजल अत्राचली को बाहर किया। हालांकि, अब भी यू मुंबा की बढ़त काफी है।
टाइम आउट के बाद हरियाणा स्टीलर्स के विकास कंडोला ने शानदार रेड की। उन्होंने एक अंक हासिल किया। लेकिन अगले ही क्षण यू मुंबा के डोंग जेंग ली ने बोनस पॉइंट के साथ स्कोर 36-32 से अपने पक्ष में कर लिया।
यू मुंबा के संदीप नरवाल ने एक और माइलस्टोन छुआ। उनके प्रो कबड्डी लीग में 550 टैकल पॉइंट पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही टाइम आउट की सीटी बज गई।
दूसरे हॉफ में यू मुंबा की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। डोंग जेंग ली की असफल रेड के साथ ही यू मुंबा ऑलआउट हो गई। इससे हरियाणा स्टीलर्स को बोनस के 5 अंक मिले।
पहले हॉफ का खेल खत्म हो चुका है। इस समय दोनों टीमों का स्कोर 15-15 की बराबरी पर है। अंक लेने की शुरुआत हरियाणा ने की, लेकिन बीच में यू मुंबा आगे निकल गई। हालांकि, बाद में हरियाणा के नवीन ने अपनी टीम की वापसी में मदद की।
रवि कुमार ने इस सीजन में अपने 50 टैकल पॉइंट पूरे किए। इसके साथ ही हरियाणा स्टीलर्स को उन्होंने एक अंक भी दिलाया।
यू मुंबा के फजल अत्राचली ने इस सीजन में अपने 5 सुपर टैकल पूरे कर लिए हैं। वे प्रो कबड्डी लीग में ओवरऑल 300 सुपर टैकल हासिल करने वाले पहले विदेशी बन गए हैं।
मैच शुरू हो चुका है। दोनों ही टीमें तेज शुरुआत करने की कोशिश में दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यू मुंबा हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे के साथ उतरी है।