बेहतरीन शुरुआत मिलने के बाद भी दबंग दिल्ली उसका फायदा नहीं उठा पाई और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शुक्रवार को अपने घरेलू चरण के पहले मैच में उसे मात्र दो अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे इस मैच में यू-मुम्बा ने दिल्ली को पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 30-28 से मात दी। मुंबई की जीत के हीरो श्रीकांत जाधव और काशिलिंग अदाके रहे जिन्होंने क्रमश: 11 और सात अंक लिए।

दिल्ली ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए नौवें मिनट तक आते-आते 12-3 की बढ़त ले ली थी, लेकिन अपनी इस बढ़त का वह फायदा नहीं उठा पाई और लगातार अंक गंवाती चली गई। मुम्बा ने अंकों के अंतर को कम करना शुरू किया और काशिलिंग, श्रीकांत जाधव ने उसे पहले हाफ के अंत में 16-16 से बराबरी करा दी।

दूसरे हाफ में आते ही मुम्बा ने 18-18 से बराबरी करने के बाद 19-18 से बढ़त ले ली। मेजबान टीम ने श्रीकांत की रेड को असफल करते हुए बढ़त ली, लेकिन एक बार फिर वह अपनी बढ़त को गंवा बैठी।

एक-एक अंकों का खेल इसी तरह चल रहा था। 35वें मिनट तक स्कोर 25-25 से बराबर था। दिल्ली ने लगातर दो अंक लेकर स्कोर 27-25 कर लिया और फिर मुम्बा के कप्तान अनूप कुमार की रेड को असफल करते हुए 28-26 से आगे हो गई। लेकिन तभी श्रीकांत जाधव ने रेड से दो अंक लिए और फिर मुम्बा के डिफेंस ने आनंद पाटिल की रेड को असफल करते हुए जीत हासिल की।

यहां पढ़ें Dabang Delhi vs U Mumba, Pro Kabaddi 2017 :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”374″]

मुंबा ने 30-28 से जीत दर्ज की।

-श्रीकांत जाधव ने सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली 28, मुंबा 29

-शब्बीर बापू की सफल रेड। मुंबा 26, दिल्ली 27

-मैच खत्म होने में ढाई मिनट बाकी। दिल्ली के पास 2 अंक की लीड।

-अबोफजल ने रेड में प्वाइंट लिया। दिल्ली 27, मुंबा 25

-दिल्ली ने बोनस प्वाइंट लिया। मुकाबला खत्म होने मं 6 मिनट बाकी। दिल्ली 25, मुंबा 25

-डू ऑर डाई रेड में अबोफजल ने अनूप का शिकार किया। दिल्ली 24, मुंबा 23

-दिल्ली के लिए अबोफजल 5 रेड प्वाइंट ले चुके हैं। दिल्ली 23, मुंबा 23

-डू ऑर डाई रेड में मोहसेन ने सुरेंद्र का शिकार किया। मुंबा 22, दिल्ली 23

-अंपायर्स ने टाइम आउट लिया।

-काशी ने अभी तक 6 प्वाइंट जुटा लिए हैं।

-मैच खत्म होने में 11 मिनट बाकी। मुंबा 21, दिल्ली 21

-मिराज शेख को मुंबा ने दबोचा। दिल्ली 20, मुंबा 20

-श्रीकांत जाधव अगली रेड में आउट। दिल्ली 19, मुंबा 19

-मैच खत्म होने में 15 मिनट बाकी। मुंबा के पास 1 अंक की लीड।

-डू ऑर डाई रेड में श्रीकांत जाधव सफल। दिल्ली 18, मुंबा 18

-मिराज शेख को मुंबा के डिफेंडर्स ने ब्लॉक किया। दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर।

-तपस पॉल ने श्रीकात जाधव को टैकल किया। दिल्ली 17, मुंबा 16

-दूसरा हाफ शुरू।

-मुंबा की ओर से काशी (5) सबसे आगे हैं।

-दिल्ली की ओर से अबोफजल (4) और मिराज (3) सबसे अधिक अंक ले चुके हैं।

पहले हाफ तक मुकाबला 16-16 की बराबरी पर।

-अबोफजल रेड में चोटिल। मुकाबला 16-16 की बराबरी पर।

-17वें मिनट दिल्ली ऑलआउट। मुंबा 14, दिल्ली 15

-काशी रेड में 2 डिफेंडर्स को आउट किया। दिल्ली 13, मुंबा 10

-मिराज शेख चोटिल। मैच के 15वें मिनट तक दिल्ली 13, मुंबा 7

-दिल्ली के पास 9 अंक की लीड है।

-मिराज शेख ने सुपर रेड में मुंबा के 3 डिफेंडर्स को आउट किया। मुंबा ऑलआउट। दिल्ली 12, मुंबा 3

-दिल्ली पहले 8 मिनट तक 3 अंक की लीड में है। वहीं मुंबा 3 अंक ले सका है।

-डू ऑर डाई रेड में रोहित बालियान सफल। दिल्ली 5, मुंबा 3

-रोहित बालियान एंकल होल्ड की कोशिश में आउट। दिल्ली 3, मुंबा 2

-शब्बीर बापू ने रनिंग हैंड टच के जरिए मुंबा के लिए मैच का पहला प्वाइंट लिया।

मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

-गौतम गंभीर ने राष्ट्रगान के साथ आज के खेल की शुरुआत की।

-मुंबा की ओर से काशी और अनूप कुमार जबरदस्त फॉर्म में हैं।

-दिल्ली : W, L, L, L, L, W, L, W, W, T, L, L

-हरियाणा जोन-ए में 15 में से 9 मैच जीत और शीर्ष पर है।

-यू मुंबा का अब तक का सफर : L, W, W, L, W, L, L, L, L, L, W, W, W, W

दबंग दिल्ली :

रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक

डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल

ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

यू मुंबा :

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार