IPL Auction 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगले सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में उन्हें लखनऊ टीम ने खरीदा और उन्हें खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए।
पंत के लिए दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया था, लेकिन लखनऊ ने उनके लिए 27 करोड़ की रकम देने की बात कही और दिल्ली पीछे हट गई। इस नीलामी में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदा था, लेकिन लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ दिए और वो इस नीलामी में सबसे महंगे प्लेयर बन गए। यही नहीं पंत आईपीएल नीलामी के इतिहास में भी सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
ऋषभ पंत थ्रीडी प्लेयर हैं और वो विकेटकीपर-बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तानी मेटेरियल भी हैं। पिछले सीजन (आईपीएल 2024) में वो दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान थे। पंत ने आईपीएल में अब तक 111 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 3284 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। पंत का इस लीग में बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन है। वहीं इन मैचों में पंत ने 75 कैच विकेट के पीछे पकड़े हैं जबकि 23 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है।
पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में साल 2018 में जुड़े थे और इस सीजन में उन्होंने इस फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ में खरीदा था। साल 2018 से लेकर 2021 तक वो इसी कीमत पर इस टीम के लिए खेलते रहे। इसके बाद साल 2022 में 16 करोड़ में रिटेन किया था और फिर वो 2024 तक वो इसी टीम का हिस्सा रहे। आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिलीज कर दिया था। पंत 2018 से पहले भी यानी 2016 और 2017 में भी वो दिल्ली टीम से ही खेले थे। पंत ने जब से आईपीएल में हिस्सा लिया था तब से वो 2024 तक दिल्ली टीम का ही हिस्सा थे।