टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 25 नवंबर मंगलवार को पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। इससे पहले 2007 से 2024 तक 17 साल में 9 टी20 विश्व कप आयोजित हुए थे। इस दौरान टी20 विश्व कप में सिर्फ 10 बल्लेबाज ही शतक लगा पाए हैं।
टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में जिन 10 खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं उनमें से एक के नाम दो शतक दर्ज हैं। वहीं एक भारतीय खिलाड़ी भी इस लिस्ट का हिस्सा है। इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 2-2 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने दो बार इस टूर्नामेंट में शतक लगाया है।
India vs South Africa 2nd Test Day 5 LIVE Score: Watch Here
टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | देश | रन | बनाम | साल (टी20 विश्व कप) |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 117 | साउथ अफ्रीका | 2007 |
| सुरेश रैना | भारत | 101 | साउथ अफ्रीका | 2010 |
| महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 100 | जिम्बाब्वे | 2010 |
| ब्रेंडन मैकुल्लम | न्यूजीलैंड | 123 | बांग्लादेश | 2012 |
| एलेक्स हेल्स | इंग्लैंड | 116 नाबाद | श्रीलंका | 2014 |
| अहमद शहजाद | पाकिस्तान | 111 नाबाद | बांग्लादेश | 2014 |
| तमीम इकबाल | बांग्लादेश | 103 नाबाद | ओमान | 2016 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 100 नाबाद | इंग्लैंड | 2016 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 101 नाबाद | श्रीलंका | 2021 |
| राइली रूसो | साउथ अफ्रीका | 109 | बांग्लादेश | 2022 |
| ग्लेन फिलिप्स | न्यूजीलैंड | 104 | श्रीलंका | 2022 |
टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल से जुड़ी बड़ी बातें
यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। पुरुषों के इस क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें एडिशन में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 55 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी 15 फरवरी को श्रीलंका (कोलंबो) में होगा।
पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर हैं। भारतीय टीम अपना पहला ग्रुप मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।
