इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड का ऐलान मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को कर दिया है। हैरी ब्रूक टीम की आगामी टूर्नामेंट में कमान संभालेंगे। इस टीम में जोस बटलर के रूप में एक अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के इस स्क्वाड में पांच आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं।
अगर सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की बात करें तो गुजरात टाइटंस के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के दो-दो खिलाड़ी इंग्लैंड के विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं दिल्ली कैपटिल्स और मुंबई इंडियंस का 1-1 खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप 2026 खेलेगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को संन्यास के लिए किया गया मजबूर? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल
इंग्लैंड के विश्व कप स्क्वाड में IPL के कितने खिलाड़ी
- राजस्थान रॉयल्स: जोफ्रा आर्चर, सैम करन
- गुजरात टाइटंस: टॉम बैंटन, जोस बटलर, ल्यूक वुड
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, फिल साल्ट
- दिल्ली कैपिटल्स: बेन डकेट
- मुंबई इंडियंस: विल जैक्स
इंग्लैंड का टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना गया स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, विल जैक्स, बेन डकेट, फिल साल्ट, लियाम डॉसन, जोश टंग, ल्यूक वुड, जेमी ओवरटन।
नेपाल के खिलाफ शुरू होगा अभियान
इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इंग्लैंड को ग्रुप सी में रखा गया है। इंग्लैंड और नेपाल के अलावा इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, इटली और बांग्लादेश मौजूद हैं। इंग्लैंड को यह आसान ग्रुप मिला है, बाकी टी20 क्रिकेट में उलटफेर होना बड़ी बात नहीं है। इंग्लैंड इससे पहले 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप का खिताब दो बार जीत चुकी है। भारत और वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड दो टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम है।
