T20 World Cup 2022 Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-2 में रविवार को साउथ अफ्रीका ने भारत को हरा दिया। इससे सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प हो गई। इससे पहले बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया। सभी टीमों ने 3-3 मैच खेल लिए हैं और नीदरलैंड रेस से बाहर हो गई है। इसके अलावा पांचों टीमों के पास सेमीफाइनल पहुंचने का चांस है। इस रिपोर्ट हम आपको बताएंगे कि सुपर-12 की ग्रुप-2 में किस टीम को किस टीम से आगे खेलना है। किस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या चांस है।

साउथ अफ्रीका

मैच खेल 3, अंक: 5, नेट रन रेट: 2.772, बचे मैच: पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ

तीन मैच पांच अंक, 2.772 की शानदार नेट रन रेट (NRR) और नीदरलैंड के खिलाफ एक मैच बाकी होने के साथ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल का स्लॉट बुक करने के मजबूत स्थिति में है। अगर टीम पाकिस्तान से हार जाती है और नीदरलैंड के खिलाफ जीत जाती है, तो भी उसके सात अंक हो जाएंगे। इससे वे लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। यदि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच जीत जाते हैं, तो उनके क्रमशः आठ और सात अंक हो जाएंगे, लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीका का एनआरआर क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त होगा। अगर जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ भारत अपने दो शेष मैचों में से एक जीतता है, तो उनमें से कम से कम एक टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए खतरा नहीं होगी, प्रोटियाज टीम के सात अंक होते हैं।

भारत

मैच खेले : 3, अंक: 4, नेट रन रेट: 0.844, बचे मैच: बनाम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ

दक्षिण अफ्रीका से भारत की हार का मतलब है कि उन्हें क्वालीफिकेशन के लिए अपने आखिरी दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम बांग्लादेश को हराती है लेकिन जिम्बाब्वे से हार जाती है, तो जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दोनों के सात या इससे अधिक अंक हो सकते हैं। अगर जिम्बाब्वे को भारत हरा देता है, लेकिन बांग्लादेश से हार जाता है, तो बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे निकल सकते हैं। वर्तमान में बुधवार को बारिश की 70% संभावना है, जब भारत बांग्लादेश से भिड़ेगा, इसलिए मौसम पर भी उनकी नजर रहेगी।

बांग्लादेश

मैच खेले: 3, अंक: 4, नेट रन रेट: -1.533, बचे मैच: भारत और पाकिस्तान के खिलाफ

बांग्लादेश और भारत के अंक बराबर है, लेकिन उनका रन रेट बहुत खराब है। अगर एनआरआर पर बात आई तो टीम का काम खराब हो सकता है। उसके आखिरी दो मैच दो एशियाई दिग्गजों के खिलाफ हैं और दौड़ में बने रहने के लिए उनमें से कम से कम एक मैच जीतना होगा। यदि वे दोनों जीतते हैं तो उनके आठ होंगे और वे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का प्वांइट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें

जिम्बाब्वे

मैच खेले: 3, अंक: 3, नेट रन रेट: -0.050, बचे मैच: नीदरलैंड और भारत के खिलाफ

जिम्बाब्वे को रेस में बने रहने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वे नीदरलैंड को हराते हैं और भारत से हार जाते हैं, तो उनके पास केवल पांच अंक होंगे, जो निश्चित रूप से पर्याप्त नहीं होगा। टीम को हल्के में लेना भारी भूल होगी। पाकिस्तान यह गलती कर चुका है।

टी20 वर्ल्ड से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान

मैच खेले: 3, अंक: 2, नेट रन रेट: 0.765, बचे मैच: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान की संभावनाओं को ठेस पहुंची है। पाकिस्तान अधिकतम छह अंक हासिल कर सकता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका अगर नीदरलैंड को हराता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे। हालांकि, यदि भारत अपने दो शेष मैच में से एक हार जाता है तो उसके केवल छह अंक रह जाएंगे, तो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच नेट रन रेट की लड़ाई हो सकती है। मान लिजिए पाकिस्तान ने अपने अंतिम दो मैच जीत ले, बांग्लादेश से भारत हार जाए और जिम्बाब्वे से जीत जाए, फिर तीनों एशियाई टीमों के छह अंक होंगे ( नीदरलैंड को हराने से दक्षिण अफ्रीका के 7 अंक होंगे )। फिर पाकिस्तान का रन रेट 0.765 हो सकता है। अगर भारत मैच हारता है तो उसका नेट रन रेट खराब हो सकता है।

नीदरलैंड

मैच खेले: 3, अंक: 0, नेट रन रेट: -1.948, बचे मैच: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका से

तीन मैचों में शून्य अंक के साथ नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।