Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन की शुरुआत 26 नवंबर से होगी और इसके लिए मुंबई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर होंगे।
शार्दुल ठाकर बने मुंबई टी20 टीम के कप्तान
सूर्यकुमार यादव मुंबई की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वो इस पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे जिसकी वजह से शार्दुल ठाकुर को टीम की कमान सौंपी गई है। यानी सूर्यकुमार यादव अब शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 से 19 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज में मेन इन ब्लू की कप्तानी करेंगे। यानी वो मुंबई के लिए कुछ शुरुआती मुकाबले ही खेल पाएंगे।
मुंबई स्क्वॉड में अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे, सरफराज खान, मुशीर खान, हार्दिक तामोरे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। शिवम दुबे को साउथ अफ्रीका सीरीज़ के लिए इंडिया के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया जाना है और वो भी पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। शार्दुल ठाकुर रणजी में भी मुंबई की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली के पिछले सीजन में मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने की थी और मुंबई अभी डिफेंडिंग चैंपयन है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर, हार्दिक तामोरे।
