भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रेड बॉल सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इसी कारण उनको आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई के स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है। अब भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी यही सवाल उठने लगा है कि, क्या उन्होंने भी रेड बॉल क्रिकेट खेलने से मना कर दिया है। क्योंकि उनका नाम भी मुंबई की रणजी टीम से गायब है। जबकि उनकी टी20 टीम के साथी शिवम दुबे इस स्क्वाड का हिस्सा हैं।
सूर्या को लेकर ऐसा भी नहीं कहे सकते कि उन्होंने राष्ट्रीय दायित्वों के कारण ऐसा किया है। क्योंकि 29 अक्टूबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में उनकी कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। उस टीम का हिस्सा शिवम दुबे भी है जिन्हें मुंबई के रणजी स्क्वाड में जगह मिली है। मगर सूर्यकुमार यादव का नाम रणजी टीम में क्यों नहीं है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि सूर्या पिछले रणजी सीजन में मुंबई की टीम का हिस्सा थे और सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ आखिरी मैच भी खेले थे।
क्या सूर्यकुमार यादव ने रेड बॉल क्रिकेट खेलने से किया मना?
भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेलने वाले सूर्यकुमार यादव का रणजी टीम में नाम नहीं होने से बड़ा सवाल उठ रहा है। क्या सूर्या अब सिर्फ क्रिकेट के छोटे प्रारूप पर ही ध्यान देना चाहते हैं। सूर्या ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मगर वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। उसके बाद से उन्हें कभी टेस्ट टीम में नहीं चुना गय। वनडे में भी वह भारतीय सेलेक्टर्स की स्कीम का शायद हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हो सकता है कि सूर्य़ा ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सिर्फ एक ही फॉर्मेट पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का मन बना लिया हो।
ऐसा स्पष्ट नहीं है मगर सूर्या का नाम ना होना सवाल खड़े करता है, क्योंकि शिवम दुबे भी ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज खेलेंगे। हालांकि, दुबे मुंबई के लिए तीन मुकाबले मिस कर सकते हैं। मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मैच में 15 अक्टूबर से शिवम को देखा जा सकता है। मगर 25 अक्टूबर, 1 नवंबर और 8 नवंबर से शुरू होने वाले बाद के तीन मैच में उन्हें बाहर रहना पड़ेगा। वह 16 नवंबर से होने वाले टीम के पांचवें मैच में उतर सकते हैं। भारतीय टीम 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच टी20 मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेलेगी। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नजर आएंगे।
रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए मुंबई का स्क्वाड
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रोयस्टन डियास।