Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 5वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। यह आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बना पाई। हैदराबाद ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर सिर्फ 14 रन बनाए, जो आईपीएल के पावरप्ले का सबसे खराब प्रदर्शन है।
हैदराबाद के शीर्ष 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एडेन मार्कराम उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे। वाशिंगटन सुंदर 14 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट भी पूरे किए।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन ने 27 गेंद में 55 रन बनाए। उनके अलावा पडिक्कल (41) और हेटमायर (33) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 73 रन बनाए।
इसमें देवदत्त पडिक्कल ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 41 रन जोड़े। हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक और टी नटराज ने 2-2 विकेट लिए। हालांकि, हैदराबाद के गेंदबाज नोबॉल से जूझते नजर आए। उन्होंने 14 अतिरिक्त रन लुटाए।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों ने 8-8 मैच जीते हैं। दोनों के बीच भारत में 12 मैच खेले गए हैं। भारत में भी दोनों ने 6-6 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
Indian Premier League, 2022
Sunrisers Hyderabad
149/7 (20.0)
Rajasthan Royals
210/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 5 )
Rajasthan Royals beat Sunrisers Hyderabad by 61 runs
SRH vs RR IPL 2022: आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसके बाद उसके गेंदबाजों ने रनों का सूखा ला दिया। वे लगातार अंतराल पर विकेट लेते रहे। पहले तेज गेंदबाजों ने गति और स्विंग से ऊपरी क्रम को बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। फिर चहल ने अपनी फिरकी से उनके मध्यक्रम को झकझोर दिया। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की है।
वाशिंगटन सुंदर 14 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। वह ट्रेंट बोल्ट की 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शिमरोन हेटमेयर के हाथों कैच हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 24 रन बटोरे। उन्होंने नाथन कूल्टर नाइल के इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर 2 रन, पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 105 रन था। सुंदर ने 8 गेंद में 27 और मार्कराम के 32 गेंद में 32 रन हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद को छठा झटका दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को 24 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। रोमारियो ने इसके लिए 18 गेंदें खेलीं और 2 छक्के लगाए। एडेन मार्कराम 32 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद हैं। 16.4 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 78 रन है। उसे जीत के लिए 26 गेंद में 133 रन बनाने हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
हैदराबाद की पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। 15 ओवर के बाद उसका स्कोर 5 विकेट पर 77 रन है। रोमारियो शेफर्ड ने 16 गेंद में 24 और एडेन मार्कराम 30 गेंद में 31 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 40 रन की साझेदारी हुई है। हैदराबाद को अब 5 ओवर में 134 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव सा लक्ष्य है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद को पांचवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने अब्दुल समद को रियान पराग के हाथों कैच कराया। अब्दुल समद छक्का लगाने के चक्कर में डीप मिड विकेट पर लपके गए। वह 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर आए। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। इस समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 32 रन है। नौवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। चहल ने ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को हेटमेयर के हाथों कैच करा दिया। अभिषेक 19 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक की जगह अब्दुल समद आए हैं। एडेन मार्कराम ने 14 गेंद में 13 रन बनाए हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
सात ओवर का खेल हो चुका है। इस समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 21 रन है। एडेन मार्कराम ने 7 गेंद में 9 और अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में 4 रन बनाए हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
इस बार ट्रेंट बोल्ट ने कमाल दिखाया। उन्होंने 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पूरन ने 9 गेंदें खेलीं, लेकिन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पूरन की जगह एडेन मार्कराम आए हैं। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 13 रन है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे संजू के हाथों कैच कराया। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस समय हैदराबाद के खाते में सिर्फ 7 रन जुड़े हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 2 ओवर में सिर्फ 1 रन दिया है। राहुल की जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। इस गेंद पर संजू से केन विलियमसन का कैच छूटा, लेकिन स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ लिया है। हालांकि कैच साफगोई से पकड़ा गया है या नहीं इसे थर्ड अंपायर ने चेक किया। थर्ड अंपायर ने विलियमसन को कैच आउट करार दिया। विलियमसन 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। हैदराबाद की ओर से केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। विलियमसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
SRH vs RR IPL 2022: 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर टी नटराजन ने रियान पराग का भी विकेट लिया। उन्होंने पराग को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। पराग 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह राजस्थान की पारी 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन पर समाप्त हुई। अब हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 211 रन का बनाने होंगे।
SRH vs RR IPL 2022: 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर टी नटराजन ने शिमरॉन हेटमेयर को बोल्ड कर दिया। हेटमेयर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 13 गेंद में 32 रन बनाए। इस समय राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 207 रन है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 188 रन है। रियान पराग ने 6 गेंद में 10 और हेटमेयर ने 6 गेंद में 15 रन बनाए हैं। वाशिंगटन सुंदर के 18वें ओवर में राजस्थान ने 18 रन बनाए। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को अब्दुल समद के हाथों कैच कराकर हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। संजू सैमसन 27 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसमें उनके 3 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। संजू की जगह रियान पराग क्रीज पर आए हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: संजू सैमसन ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाए। उन्होंने 25वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में यह उनका 16वां अर्धशतक है। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 163 रन है। संजू ने 26 गेंद में 55 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: उमरान मलिक ने हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड कर दिया। देवदत्त पडिक्कल 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर संजू सैमसन हैं। संजू ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 21 गेंद में 42 रन बनाए हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 148 रन है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 121 रन है। संजू सैमसन ने 19 गेंद में 37 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंद में 19 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक एक चौका और एक छक्का लगाया है। राजस्थान ने 13वें ओवर में 7 और 12वें ओवर में 13 रन बनाए। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 101 रन है। संजू सैमसन ने 17 गेंद में 36 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 9 गेंद में 4 रन बनाए हैं। राजस्थान ने 11वें ओवर में 14 और 10वें ओवर में 9 रन बनाए। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: उमरान मलिक ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने जोस बटलर को विकेट के पीछे निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। बटलर 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उमरान की यह गेंद ऑफ स्टंप पर तेज गति की लेंथ बॉल थी। बटलर ने खड़े-खड़े सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। तीसरे अंपायर ने कहा है कि बटलर का वापस जाना होगा। बटलर की जगह देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं, जो पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का हिस्सा हुआ करते थे। 9 मैच के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 58 रन बनाए हैं। हालांकि, सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर उसे पहला झटका लगा। हैदराबाद के लिए सातवां ओवर रोमारियो शेफर्ड लेकर आए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को स्क्वायर लेग पर एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। यशस्वी 16 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले 6 ओवर तक राजस्थान की ओर से 5 चौके और 4 छक्के लगे थे। यशस्वी के पवेलियन लौटते ही अंपायर ने टाइम आउट का ऐलान कर दिया। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है। जोस बटलर ने 19 गेंद में 25 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 8 गेंद में 6 रन बनाए हैं। 4 ओवर में 3 अतिरिक्त रन भी आ चुके हैं। बटलर ने अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: जोस बटलर ने 10वीं गेंद पर अपना खाता खोला। हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर रोमारियो शेफर्ड लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर बटलर ने अपना और टीम का खाता खोला। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: राजस्थान की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। जोस बटलर उनके ओवर की 4 गेंद तक कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद ने उनका कैच लपक लिया, लेकिन बटलर को किस्मत का साथ मिला और अंपायर ने नोबॉल का इशारा किया। इस तरह राजस्थान का खाता नोबॉल से खुला। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स का यह 100वां आईपीएल मैच है। वह चार विदेशी खिलाड़ियों जोस बटलर, नाथन कूल्टर नाइल, शिमरॉन हेटमेयर और ट्रेंट बोल्ट के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में केन विलियमसन, रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम चार विदेशी खिलाड़ी हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।
SRH vs RR IPL 2022: स्टार स्पोर्ट्स पर दीप दासगुप्ता ने बताया कि पिच पर थोड़ी बहुत घास है। दूधिया रोशनी में शुरुआती क्षणों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इस मैच में ओस का उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा, जितना मुंबई में होने वाले मैचों में हो रहा है। मैच बढ़ने के साथ ही पिच धीरे-धीरे बल्लेबाजों को मदद करने लगेगी। किसने जीता टॉस यह जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: इस आईपीएल में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। साल 2017 के बाद पहली बार सनराइजर्स राशिद खान के बिना उतरेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स में दो स्पिन जादूगर युजवेंद्र चहल और आर आश्विन हैं। राशिद के बिना हैदराबाद का आक्रमण कैसा होगा यह जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
SRH vs RR IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आखिरी मुकाबला 27 सितंबर 2021 को दुबई के मैदान पर खेला गया था। हैदराबाद ने वह मैच 9 विकेट से शेष रहते 7 विकेट से जीता था। हालांकि, उस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रहे जेसन रॉय अब हैदराबाद का हिस्सा नहीं हैं। राशिद खान और जेसन होल्डर भी अब उसके साथ नहीं हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि, जेसन रॉय ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद खान गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और जेसन होल्डर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का हिस्सा हैं।