बॉलीवुड की ‘लैला’ के नाम से प्रसिद्ध सनी लियोनी को खेलों से भी काफी लगाव है। एक्ट्रेस सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें खेल देखना और खेलना दोनों बहुत पसंद है। उनका क्रिकेट के प्रति भी जुनून बढ़ा है। कुछ साल पहले सनी लियोनी ने खुलासा किया था कि उन्हें विराट कोहली को खेलते देखना अच्छा लगता है, लेकिन उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

सनी लियोनी ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अपना पसंदीदा क्रिकेटर चुनने की वजह भी बताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में करीब 2 साल पहले एक वेबसाइट के लांचिंग के मौके पर सनी लियोनी (Sunny Leone) ने कहा था कि वह धोनी को इसलिए पसंद करती हैं, क्योंकि वह एक फैमिली मैन (Family Man) हैं। आपका पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन है, के सवाल पर सनी लियोनी तपाक से बोली थीं, ‘मेरे पसंदीदा क्रिकेटर धोनी हैं।’

सनी लियोनी ने कहा, ‘उनकी एक बहुत प्यारी सी बच्ची है। फिर हंसते हुए कहा, वह (धोनी) नहीं (क्यूट) हैं। मैंने उनकी बहुत से तस्वीरें देखी हैं, जिनमें वह अपनी बेटी (जीवा सिंह धोनी) के साथ हैं। यह बहुत ही प्यारा लगता है… वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं, क्योंकि वह एक फैमिली मैन हैं।’

क्रिकेट को छोड़कर आप कौन सा खेल खेलती हैं, के सवाल पर सनी लियोनी ने बताया, ‘मैं फुटबॉल खेलती हूं। मैं बॉस्केटबॉल खेलती हूं। अब मैं और भी कई स्पोर्ट्स में हाथ आजमा रही हूं। इसमें किक बॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स भी शामिल हैं।’

सनी लियोनी इससे पहले भी कह चुकी थीं कि उन्हें खेल बहुत पसंद हैं। साल 2016 में मुंबई में बॉक्स क्रिकेट लीग के लिए चेन्नई स्वैगर्स टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सनी ने कहा था, ‘मुझे फुटबॉल पसंद है। यह मेरे पसंदीदा खेलों में से एक है, लेकिन क्रिकेट के साथ कुछ ऐसा है जिसे लेकर मैं जोश में आ जाती हं। यह कुछ ऐसा है जिसे देखने में मुझे मजा आता है।’

उन्होंने कहा था, ‘जब मैं बहुत छोटी थी, तब से मैं खेल खेल रही हूं। मैंने सॉकर खेला। मैं पिंग-पोंग (टेबल टेनिस) टीम का हिस्सा थी। मैंने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेला और भी बहुत सारे खेल खेले।’ सनी लियोनी अबुधाबी टी10 लीग का भी हिस्सा रही थीं।

सनी लियोनी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह किक बॉक्सिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में उनका आइटम सॉन्ग ‘लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला, हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला’ काफी हिट रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। उनकी वह तस्वीर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) ने क्लिक की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

तस्वीर में सनी एक पोल के सहारे पोज देती दिख रही थीं। उन्होंने एक हाथ में कपड़ा पकड़ा हुआ था। दूसरा हाथ उनके सिर पर था। सनी की इस तस्वीर को देखकर लग रहा था कि उन्होंने उन्होंने डब्बू रतनानी के इस फोटोशूट के दौरान उस कपड़े के अलावा कुछ नहीं पहन रखा था।