इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में मंगलवार (16 अप्रैल) को शतक जड़कर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए उसके होम ग्राउंड पर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। वह इस टीम के लिए आईपीएल में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा ब्रेंडन मैकुलम और वेंकटेश अय्यर ने किया था। मैकुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में ही शतक जड़ा था। कोलकाता के लिए 2008 के बाद 15 साल बाद किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया। पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 अप्रैल को ही वेंकटेश अय्यर ने शतक जड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुनील नरेन ने 56 गेंद पर 13 चौके और 6 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। नरेन ने 16वें ओवर में शतक पूरा किया। वह 45 गेंद पर 80 रन बनाकर क्रीज पर। चहल को उन्होंने ने 4 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के जड़े और शतक पूरा कर लिया। उन्हें 80 से 100 पहुंचने में केवल 4 गेंद लगे। 49 गेंद पर उन्होंने शतक पूरा किया। पर्पल कैपधारी चहल आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

नरेन के नाम हुआ कोलकाता के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर

सुनील नरेन ने शतक जड़कर कोलकाता के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर अपने नाम कर लिया। ब्रेंडन मैकुलम शीर्ष पर हैं। उन्होंने 200 में बेंगलुरु के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे। राजस्थान के खिलाफ सुनील नरेन का नाबाद 105 रन दूसरा सर्वोच्च है। वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ वानखेडे़ में 2023 में 104 रन बनाए थे।

ईडन गार्डन में शतक जड़ने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले बल्लेबाज

सुनील नरेन इसके साथ की कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उसके घरेलू मैदान ईडेन गार्डन पर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। केकेआर के लिए इस ग्राउंड पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी हो गया। आईपीएल में 2024 में अबतक नरेन 276 रन जड़ दिए हैं। कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए।