Steve Smith 30th Test ton: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने गुरुवार को अपने टेस्ट करियर का 30 शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज डॉन ब्रेडमैन (Don Bradman) को पीछे छोड़ दिया। ब्रेंडमैन के टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक हैं। इसके अलावा वह सबसे तेज 30 शतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए। इस मामले में उन्होंने दिग्गज मैथ्यू हेडेन, रिकी पोंटिंग और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा। हेडेन ने 30 शतक 167, पोंटिंग ने 170 और गावस्कर ने 174 पारी लिए थे। स्मिथ ने 162 पारी में 30 शतक जड़ दिए। इस मामले में नंबर 1 पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने केवल 159 पारी में 30 शतक जमा दिए थे।

मॉर्डन डे क्रिकेट के फैब 4 स्टीव स्मिथ, जो रूट, विराट कोहली और केन विलियमसन हैं। इनमें सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी स्मिथ के नाम है। रूट ने अबतक 28, कोहली ने 27 और विलियमसन ने 25 शतक जड़े हैं। इसके अलावा स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने मैथ्यू हेडन की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 30 शतक है। रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 41 शतक जड़े हैं। वहीं स्टीव वॉ ने 32 शतक जड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में मैथ्यू हेडेन और माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ा। हेडेन के 8,635 रन हैं वहीं क्लार्क के 8,643 रन हैं। वह अब सूची में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ से पीछे हैं। पोंटिंग के 13,378 रन, बॉर्डर के 11,174 रन और स्टीव वॉ के 10,927 रन हैं। स्मिथ के 92 मैचों में 8647 रन हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 475 रन बनाए

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 475 रन बना लिए। मैट रेनशॉ 5 और उस्मान ख्वाजा 195 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्टीव स्मिथ 104 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने 70 और मार्नस लाबुशेन ने 79 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 10 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट लिए हैं। इसके अलावा कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला है।