इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (12 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। अभिषेक ने 40 गेंद पर बेहतरीन शतक जड़ा। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने जश्न मनाते हुए उन्होंने जेब से पर्ची निकाली और उसे हवा में लहराया। इस पर्ची पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संदेश था।

अभिषेक शर्मा ने जो पर्ची दिखाई उसपर लिखा था, “This one is for Orange army।” उन्होंने इस शतक को सनराइजर्स की टीम को समर्पित किया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक से पर्ची लेकर देखा। पंजाब के 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

अभिषेक शर्मा ने 55 गेंद पर 141 रन बनाए

अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद पर 14 चौके और 10 छक्के की मदद से 141 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का रहा। अभिषेक शर्मा का यह आईपीएल में पहला शतक था। ट्रेविस हेड के नाम सनराइजर्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है। हेड ने सिर्फ 39 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए

अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रन के टारगेट को 18.3 ओवर हासिल कर लिया। सनराइजर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। सनराइजर्स ने इस सीजन दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद उसे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा।