इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 47वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हरा दिया। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। हैदराबाद की टूर्नामेंट ये पांचवीं जीत है। उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे दो मैच में कम से कम अब एक जीतना ही होगा।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 26, तुषार देशपांडे ने 20 और शिमरॉन हेटमायर ने 16 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। हैदराबाद के लिए राशिद ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा टी नटराजन और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। विजय शंकर, शहबाज नदीम और जेसन होल्डर को एक-एक सफलता मिली।

SRH vs DC Playing 11, Dream11 IPL 2020 Live Updates: प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा आईपीएल में अपने शतक से चूक गए। वे 45 गेंद पर 87 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर34 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हो गए। वॉर्नर ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मनीष पांडे ने नाबाद 44 रन बनाए। 31 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। केन विलियमसन 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

SRH vs DC: बर्थडे बॉय डेविड वॉर्नर ने 25 गेंद में ठोका अर्धशतक, कगिसो रबाडा को जमकर धोया; बनाया अनोखा रिकॉर्ड

[ie_ipl_scorecard match_id=47984]

Live Blog

Highlights

    23:12 (IST)27 Oct 2020
    हैदराबाद की धमाकेदार जीत

    सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हरा दिया। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। हैदराबाद की टूर्नामेंट ये पांचवीं जीत है। उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे दो मैच में कम से कम अब एक जीतना ही होगा।

    22:42 (IST)27 Oct 2020
    हार के करीब दिल्ली की टीम

    दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 4 ओवर में 117 रन चाहिए। ऋषभ पंत पंत 34 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन खाता खोले बगैर नाबाद है। दिल्ली की टीम हार के करीब है।

    22:26 (IST)27 Oct 2020
    हार की ओर दिल्ली की टीम

    दिल्ली की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। पिछले दो ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे। श्रेयस अय्यर (7) को विजय शंकर ने आउट किया। राशिद ने अक्षर पटेल (1) को पवेलियन भेज दिया। विजय शंकर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। दिल्ली को जीत के लिए 7 ओवर में 137 रन बनाने हैं। यह उसके लिए मुश्किल लग रहा।

    22:13 (IST)27 Oct 2020
    दिल्ली की पारी धीमी हुई

    लगातार दो विकेट गिर जाने के बाद दिल्ली की पारी धीमी हो गई है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 25 गेंद पर 21 रनों की साझेदारी की है। श्रेयस अय्यर 10 गेंद पर 6 और ऋषभ पंत 17 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने अपनी पारी में अब तक एक चौका और एक छक्का लगाया है। दोनों बल्लेबाजों को 220 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेज बल्लेबाजी करनी होगी।

    22:01 (IST)27 Oct 2020
    राशिद को मिली दोहरी सफलता

    दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। राशिद खान ने छठे ओवर में दिल्ली को दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर को आउट कर दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रहाणे 19 गेंद पर 26 रन बनाकर राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। शिमरॉन हेटमायर (16) को राशिद ने बोल्ड कर दिया।

    21:50 (IST)27 Oct 2020
    पावरप्ले में दिल्ली ने बनाए 54 रन

    दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन के बाद मार्कस स्टोइनिस भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह तीसरे क्रम पर भेजा गया था। मार्कस स्टोइनिस 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज नदीम की गेंद पर वॉर्नर ने उनका कैच लिया। दिल्ली ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। शिमरॉन हेटयमार 12 गेंद पर 16 और अजिंक्य रहाणे 17 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    21:26 (IST)27 Oct 2020
    धवन आउट, स्टोइनिस क्रीज पर

    दिल्ली को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके शिखर धवन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। संदीप शर्मा की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। तीसरे क्रम पर श्रेयस अय्यर उतरते थे, लेकिन बड़े लक्ष्य को देखते हुए स्टोइनिस को भेजा गया है।

    21:08 (IST)27 Oct 2020
    दिल्ली को मिला विशाल लक्ष्य

    हैदराबाद ने दिल्ली को 220 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाए। मनीष पांडे ने नाबाद 44 रन बनाए। 31 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। केन विलियमसन 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा रन दिए। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिए। 26 मैच में यहल पहला अवसर है जब उन्हें विकेट नहीं मिला।

    20:59 (IST)27 Oct 2020
    हैदराबाद के 200 रन पूरे

    हैदराबाद की टीम ने 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। उसने 18 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन और मनीष पांडे क्रीज पर टिके हुए हैं। मनीष ने 24 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, विलियमसन 6 रन बना लिए हैं।

    20:39 (IST)27 Oct 2020
    हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

    ऋद्धिमान साहा आईपीएल में अपने शतक से चूक गए। वे 45 गेंद पर 87 रन बनाकर आउट हो गए। एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। साहा ने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने मनीष पांडे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। साहा का इस सीजन में यह पहला अर्धशतक है।

    20:24 (IST)27 Oct 2020
    साहा की विस्फोटक बल्लेबाजी

    ऋद्धिमान साहा ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। वे 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। साहा ने 35 गेंद पर 69 रन बना लिए हैं। हैदराबाद ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे ने 3 गेंद पर 5 रन बनाए हैं। साहा ने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है।

    20:01 (IST)27 Oct 2020
    वॉर्नर ने 25 गेंद पर ठोका अर्धशतक

    हैदराबाद ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर ने 25 गेंद पर ही अपना अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 27 गेंद पर 55 रन बना लिए हैं। वॉर्नर ने कगिसो रबाडा के एक ओवर में 22 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरे छोर पर ऋद्धिमान साहा 25 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    19:51 (IST)27 Oct 2020
    सनराइजर्स के 50 रन 28 गेंद पर पूरे

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 28 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए। डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा तेजी से रन बना रहे हैं। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 10 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर ने 20 गेंद पर 32 रन बना लिए हैं।

    19:09 (IST)27 Oct 2020
    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

    डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

    19:09 (IST)27 Oct 2020
    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

    शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तुषार देशपांडे।

    19:06 (IST)27 Oct 2020
    हैदराबाद ने टीम में किए तीन बदलाव

    दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, सनराइजर्स ने तीन बदलाव किए। उसने नियमित ओपनर जॉनी बेयरस्टो को टीम से बाहर कर दिया। प्रियम गर्ग और खलील अहमद को भी टीम से बाहर किया। इन तीनों के स्थान पर केन विलियमसन, ऋद्धिमान साहा और शाहबाज नदीम को टीम में रखा गया है।

    18:28 (IST)27 Oct 2020
    लगातार 2 मैच हार चुकी दिल्ली

    दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक 11 में से 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में वह दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 मैचों में एक जीत की दरकार है। लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।