IPL SRH Team 2020 Players List, Squad: आईपीएल 2020 के लिए 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने दो विदेशी समेत 7 खिलाड़ियों को खरीदा। अब उसके खिलाड़ियों की संख्या 25 हो गई है। वह इससे ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं खरीद सकती थी।

इस नीलामी से पहले हैदराबाद के पर्स में 17 करोड़ रुपये थे। जिसके चलते वह अपनी टीम में 7 खिलाड़ियों को मौका दे सकती थी। उसने दो विदेशी समेत 7 खिलाड़ियों को खरीदा और अपने पर्स में 10.10 करोड़ रुपए बचा भी लिए।

बता दें कि पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दोनों ने बतौर सलामी बल्लेबाज आतिशी बल्लेबाजी की थी। हालांकि, यह टीम खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी। हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

IPL Auction 2020 LIVE Updates: यहां जानिए किस टीम ने किस पर लगाया दांव

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को दिया मौकाः

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। मिशेल का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। मार्श इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पुणे वॉरियर्स और डेक्कन चार्जर्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं। ये तीनों ही टीमें अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

झारखंड के विराट सिंह और उत्तर प्रदेश के  प्रियम गर्ग को 1.90-1.90 करोड़ रुपए में खरीदा। इन दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20-20 लाख रुपए था।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबियन एलन को 50 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस इतना ही था।

हरियाणा के हरफनमौला खिलाड़ी संदीप बावंका, जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर अब्दुल समद और संजय यादव को उनके बेस प्राइस 20-20 लाख रुपए में खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन पर लगाया दांव

खिलाड़ीक्या रहेगा रोलकितने में बिके
मिशेल मॉर्शऑल-राउंडर2,00,00,000
प्रियम गर्गबल्लेबाज1,90,00,000
विराट सिंहबल्लेबाज1,90,00,000
फैबियन एलनऑल-राउंडर50,00,000
संदीप बावंकाऑल-राउंडर20,00,000
संजय यादवऑल-राउंडर20,00,000
अब्दुल समदऑल-राउंडर20,00,000

IPL Auction 2020 LIVE Streaming Updates: यहां जानिए नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट्स

नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।