South Africa Vs West Indies T20 World Cup 2021: एनरिक नॉर्ट्जे की अगुआई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मार्कराम के 26 गेंद में नाबाद 51 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन वेस्टइंडीज को मंगलवार को आठ विकेट से हरा दिया।

इससे पहले एविन लुईस के अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह चरमरा गई। वह 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 10 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। लुईस ने छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Match Ended

ICC World Twenty20, 2021

South Africa 
144/2 (18.2)

vs

West Indies  
143/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 18 )
South Africa beat West Indies by 8 wickets

गत चैंपियन टीम की ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ड्वेन प्रिटोरियस ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान टेम्बा बावुमा को आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो पर रन आउट किया। इसके बाद हालांकि रीजा हेंड्रिक्स और रासी वान डेर डुसेन ने 56 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने 30 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये। अकील हुसैन ने उन्हें शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद डुसेन का साथ देने मार्कराम आये जिन्होंने 26 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। डुसेन 51 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए नॉर्ट्जे ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर एक विकेट लिया। ड्वेन प्रिटोरियस को तीन और केशव महाराज को दो विकेट मिले।

लुईस (56) और लैंडल सिमंस (16) ने वेस्टइंडीज को शानदार शुरूआत दी। दोनों ने 63 गेंद में 73 रन बनाये जिसके बाद वेस्टइंडीज के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। लुईस ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए कैगिसो रबाडा को बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया और अगली गेंद पर उनके सिर के ऊपर से चौका जड़ा। इसके बाद एडेन मार्कराम को उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाकर पांचवें ओवर में 18 रन बनाये।

इसके बाद उन्होंने नोर्किया को मिडआफ पर शॉट लगाया। एक गेंद बाद सिमंस का शॉट बल्ले का किनारा लेकर गया लेकिन विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन कैच नहीं लपक सके। लुईस ने दक्षिण अफ्रीका के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। उन्होंने तबरेज शम्सी को डीप स्क्वेयर लेग पर स्लॉग स्वीप खेलकर 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

अर्धशतक बनने के बाद भी वह इसी अंदाज में खेलते रहे और केशव महाराज को छक्का लगाया। इसके एक गेंद बाद हालांकि बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर रबाडा को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी 35 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाये।

निकोलस पूरन सात गेंद में 12 रन बनाकर महाराज का दूसरा शिकार बने जिनका कैच डेविड मिलर ने लपका। इसके बाद अगले ओवर में रबाडा ने सिमंस को आउट किया। कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल ने 16वें ओवर में शम्सी को एक एक छक्का लगाया। गेल ने 12 गेंद में 12 रन बनाये और वह ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर आउट हुए। आंद्रे रसेल को अगले ओवर में नोर्किया ने पवेलियन भेजा। पोलार्ड ने 20 गेंद में 26 रन बनाये।

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सुपर-12 के उद्घाटन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से मात दी थी। वहीं, इंग्लैंड ने गत चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमें इन खिलाड़ियों संग उतरीं। ये है दोनों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेनस, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

वेस्टइंडीज: लेंडल सिमंस, इविन लुईस, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, हेडन वॉल्श, रवि रामपॉल।

Live Updates