भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का कद दिन-प्रतिदिन महिला क्रिकेट में बढ़ता जा रहा है। उनका अब यह आलम है कि जब भी वह पिच पर उतरती हैं या खास पारी खेलती हैं, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता है या टूट जाता है। वह साल 2025 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 1703 रन बना चुकी हैं और महिलाओं में वह इस साल की नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

अगर पुरुष क्रिकेटर्स की बात करें तो भारतीय टेस्ट व वनडे के कप्तान शुभमन गिल के नाम 1764 रन दर्ज हैं। शुभमन मेंस क्रिकेट में इस साल के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। भारतीय मेंस टीम का कोई मैच इस साल अब नहीं होगा, तो महिला टीम पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को खेलेगी। इस मैच में स्मृति मंधाना बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने मैग्नस कार्लसन को दी मात, विश्व नंबर 1 ग्रैंडमास्टर ने चेस टेबल पर निकाला गुस्सा; देखें Video

सभी मेंस क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ेंगी स्मृति?

साल 2025 में अभी तक मेंस क्रिकेटर्स में शुभमन गिल 1764 रन के साथ सबसे ऊपर हैं। अगर स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 में 62 या उससे अधिक रन बनाती हैं तो वह इस साल महिला या पुरुष दोनों खेल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन जाएंगी।

सभी महिला क्रिकेटर्स तो इस साल वैसे भी स्मृति से पीछे हैं, अगर वह 1764 का आंकड़ा पार करती हैं तो सभी पुरुष क्रिकेटर्स को भी पीछे छोड़ देंगी। स्मृति ने हाल ही में अपने पांच हजार टी20 इंटरनेशनल रन और 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

साल 2025 में सबसे ज्यादा रन (मेंस क्रिकेट)

शुभमन गिल (भारत): 1764 रन (42 पारी)
शाय होप (वेस्टइंडीज): 1760 रन (50 पारी)
जो रूट (इंग्लैंड): 1613 रन (33 पारी)
ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे): 1585 रन (46 पारी)
सलमान अली आघा (पाकिस्तान): 1569 रन (58 पारी)

स्मृति मंधाना के लिए लाजवाब 2025

स्मृति मंधाना के लिए क्रिकेट फील्ड पर साल 2025 बेहद शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया को पहले महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके नाम इस साल 23 वनडे मैचों में करीब 61.9 की औसत से 1362 रन दर्ज हैं जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 9 पारियों में एक शतक के साथ उन्होंने 341 रन बनाए हैं।

शतकों का सिलसिला थमा: ध्रुव नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्ड, पडिक्कल ने 183 के स्ट्राइक रेट से रन ठोका

इस साल उनके नाम कुल 1703 रन दर्ज हुए हैं। इतना ही नहीं मंधाना महिला क्रिकेट इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1700 प्लस रन बनाए हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2024 में भी 35 पारियों में 1659 रन बनाए थे। स्मृति ने इस साल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। अब अगर वह 62 रन बना लेती हैं तो सभी पुरुष क्रिकेटर्स को पछाड़ते हुए बड़ा कारनामा कर देंगी।