पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 के दूसरे मैच में गुरुवार (20 नवंबर) को जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को ढाई महीने में दूसरी बार हराया है। दोनों ही मैचों में श्रीलंका की टीम 100 रन के भीतर आउट हो गई। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 6 सितंबर को हरारे में श्रीलंका हराया था। जिम्बाब्वे ने तीसरी बार श्रीलंका को टी20 में हराया है। जनवरी 2024 में उसने कोलंबो में जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका-जिम्बाब्वे टी20 मैच की 10 बड़ी बातें

  • श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 20 नवंबर को खेला गया।
  • श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 95 रन ही बना पाई।
  • जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट 42 गेंद पर 49 और कप्तान सिकंदर रजा ने 32 गेंद पर 47 रन बनाए। रयान बर्ल ने 18 रन बनाए।
  • श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। इशान मलिंगा ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा और महेश तीक्ष्णा ने 1-1 विकेट लिए।
  • श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने 34 और भनुका राजपक्षे ने 11 रन बनाए। केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।
  • जिम्बाब्वे के लिए ब्राड इवांस ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। रिचर्ड नगावरा ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। सिकंदर रजा, ग्रेम क्रिमर और रयान बर्ल ने 1-1 विकेट लिए।
  • श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच में 257 रन बने, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं लगा।
  • त्रिकोणीय सीरीज की अंक तालिका जिम्बाब्वे शीर्ष पर पहुंची। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर खिसकी और श्रीलंका तीसरे नंबर पर है।
  • जिम्बाब्वे के 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक हो गए हैं। उसका रनरेट +1.471 है। पाकिस्तान ने 1 मैच में 1 जीत दर्ज की है। उसका रनरेट +0.460 है। श्रीलंका के 1 मैच में 1 हार के साथ 0 अंक हैं। उसका रनरेट -3.350 है।
  • त्रिकोणीय सीरीज का अगला मैच 22 नवंबर को पाकिस्तान से होगा।