रणजी ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की वापसी अच्छी नहीं रही। गिल का बल्ला दोनों पारियों में नहीं चला। सौराष्ट्र के खिलाफ छठे राउंड में पंजाब की कप्तानी कर रहे गिल पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे। दूसरी पारी में वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों पारियों में उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुत ने एलबीडब्ल्यू किया।
शुभमन गिल ने 32 गेंद पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। उन्होंने उदय सहारन के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद पर 30 रनों की साझेदारी। पंजाब ने 320 रनों के लक्ष्य के जवाब में 22 ओवर में 86 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। गिल से पहले हरनूर सिंह 18 और प्रभसिमरन सिंह 17 रन बनाकर आउट हुए। धर्मेंद्रसिंह जडेजा को दोनों विकेट लिए।उसे जीत के लिए 234 रन और चाहिए। पंजाब की टीम पहली पारी में 172 रनों पर आउट हो गई थी।
शुभमन गिल दो महीने बाद खेल रहे लाल गेंद से क्रिकेट
बता दें कि शुभमन गिल दो महीने बाद लाल गेंद से क्रिकेट खेले। इससे पहले वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गर्दन में दिक्कत के कारण बाहर हो गए थे। कोलकाता में पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में दिक्कत हुई थी। इसके कारण उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। फिर वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
सरफराज खान ने चयनकर्ताओं को फिर दिया जवाब, हैदराबाद के खिलाफ जड़ दिया दोहरा शतक
शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट में मचाई थी धूम
शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 टेस्ट की 16 पारियों में 70.21 के औसत से 983 रन बनाए। इसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। 269 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। गिल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान मिली थी। उन्होंने 10 पारियों में 75.40 के औसत से 754 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
