भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की है। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन ने 199 गेंद पर शतक पूरा किया। अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बीच उन्होंने 1 छोर को संभालकर रखा। गिल का यह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक है। ऐसा करके वह मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो गए।
बर्मिंघम में शतक के साथ गिल भारतीय कप्तानों के खास क्लब में भी शामिल हुए। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने। इंग्लैंड में ऐसा करने वाल दूसरे कप्तान बने। लीड्स में गिल ने पहली पारी में 147 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में वह सस्ते में आउट हो गए थे। उन्होंने 8 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने 1984-1985 में ऐसा किया था। दिलीप वेंगसरकर ने 1985-1986 में ऐसा किया था। राहुल द्रविड़ ने ऐसा दो बार किया है। द्रविड़ ने 2002 में और 2008 और 2011 में ऐसा किया था। शुभमन गिल ने 2024-205 में लगातार तीन शतक जड़े।
विजय हजारे-अजहर के क्लब में शामिल
इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल लगातार 2 शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने। विजय हरा ने 1951-52 में दिल्ली और बेबोर्न में शतक जड़े थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में शतक जड़े थे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट पर 310 रन बनाए। गिल 114 और 41 रन बनाकर क्रीज पर।