शास्त्री हाकी टूर्नामेंट में एअर इंडिया ने चमकदार प्रदर्शन के सिलसिले को जारी रखा और अपना मुकाबला जीत। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 3-1 गोलों से हराया। दूसरे मैच में भारतीय रेलवे ने पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) को 5-1 से हराया। एअर इंडिया ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेला और 21वें मिनट पर शिवेंद्र सिंह के गोल की मदद से बढ़त बना ली। पहले हाफ में टीम इसी गोल की बदौलत आगे थी। दूसरे हाफ में अजुर्न हलप्पा ने 50वें मिनट पर पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। नौ मिनट बाद नीतेश कीरो ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। हालांकि इसके बाद पीएनबी ने आक्रमण में तेजी लाया। इसका फायदा भी उन्हें मिला और प्रदीप मोर ने गोल कर हार के अंतर को कम किया। हलप्पा को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़Þी घोषित किया गया। पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह, मुदित शास्त्री औक सुनील शास्त्री ने पुरस्कार बांटे।

दूसरा मैच एकतरफा रहा। रेलवे ने छठे मिनट पर ही सिमरनदीप सिंह के पेनल्टी कार्नर पर बनाए गोल की मदद से बढ़त ली। तीन मिनट बाद राजू पाल ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। अजित पांडेय ने ग्यारहवें मिनट पर मैदानी गोल कर टीम 3-0 से आगे किया। पीएसबी ज्यादातर समय बचाव में मशगूल रही। हाफ टाइम से ठीक पहले अजति ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। कुश जेपी ने हाफ टाइम के बाद पांचवां गोल किया। खेल खत्म होने से छह मिनट पहले प्रभदीप सिंह ने पीएसबी के लिए इकलौता गोल किया। अजति को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दिल्ली के विधायक आदर्श शास्त्री ने ट्राफी प्रदान की।