शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ अपने भड़काऊ बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान भारत टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली का बड़ा फैन है। यही वजह है कि वह विराट कोहली की ओर से गिफ्ट की गई उनकी स्पेशल टी-शर्ट वह अपने घर के विशेष हाल में सजा कर रखे हुए हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुद यह बात कही थी।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

शाहिद अफरीदी ने करीब 2 साल पहले यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने समंदर किनारे महलनुमा घर की खासियतों के बारे में बताया था। इस तरह का वीडियो बनाने के पीछे अफरीदी का उद्देश्य यह था ताकि वह फैंस को अपनी अचीवमेंट्स दिखा सकें। उनकी मेहनत देख पाएं। साथ ही फैंस भी उनकी उपलब्धियां देखकर मोटिवेट हो पाएं।

अफरीदी ने बताया था कि उन्होंने 2-2.5 साल पहले इस घर का निर्माण कराया था। उनके घर के पीछे की तरफ समंदर है। दो मिनट की ड्राइव पर मोइन खान क्रिकेट अकादमी है। अफरीदी के मुताबिक, क्रिकेट अकादमी का करीब होना उनके लिए बहुत मुफीद है। अफरीदी के घर में बेसमेंट भी है। बेसमेंट में वह दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम गुजारते हैं। वहां पर वे दोस्तों के साथ टेबल टेनिस भी खेलते हैं। पूल और बिलियर्ड्स भी खेलते हैं। अफरीदी कहते हैं कि उन्हें टेबल टेनिस खेलने का शौक है।

बेसमेंट की दीवरों पर ही दुनिया के प्रसिद्ध क्रिकेटर्स की टी-शर्ट्स भी टंगी हुईं हैं। यहीं पर विराट कोहली की भी स्पेशल टी-शर्ट है। विराट कोहली की यह शर्ट खास इसलिए है, क्योंकि उस पर सभी भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं। अफरीदी ने बताया कि 2015 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैंने विराट कोहली से सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट देने की रिक्वेस्ट की थी। अफरीदी का मानना है कि इस टीशर्ट को वह किसी नेक काम के लिए अपनी फाउंडेशन की ओर से नीलाम करेंगे। विराट के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न की भी टी-शर्ट करीने से टंगी हैं।

अफरीदी के घर में एक बहुत बड़ा हाल है। उसके चारों ओर सोफे लगे हुए हैं। बीच में पूरी फर्श पर कालीन बिछा हुआ है। अफरीदी ने बताया, हम पठान की परंपरा जमीन पर साथ में बैठकर खाना खाने की है। दोस्त-यार आते हैं तो वे सब साथ में नीचे बैठकर खाना खाते हैं। अफरीदी के मुताबिक, ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण उन्होंने जानबूझकर घर को गांव जैसा माहौल बनाया है।

अफरीदी के घर में बहुत बड़ा लिविंग रूम है। लिविंग रूम में भी उन्होंने क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों से मिली यादें संजो रखी हैं। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ ने अफरीदी को गोल्ड प्लेटेड पिस्टल गिफ्ट की थी। अफरीदी ने उसे भी लिविंग रूम में सजा कर रखा हुआ है। अफरीदी ने जिस बैट से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, उसे भी बहुत कायदे से सजा कर रखा हुआ है। खास यह है कि अफरीदी को यह बैट सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट किया था।

Shahid Afridi Home12
अपने घर में विराट कोहली की ओर से दी गई स्पेशल टी-शर्ट के साथ शाहिद अफरीदी। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)
Shahid Afridi Home241
शाहिद अफरीदी के घर के बाहर की तस्वीर। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)
Shahid Afridi Home 234
सचिन तेंदुलकर के जिस बल्ले से शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, उसे उन्होंने आज भी संभाल कर रखा हुआ है। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)
घर में अपने पोस्टर के सामने शाहिद अफरीदी। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)
Shahid Afridi Home234
शाहिद अफरीदी इसी जगह पर दोस्तों के साथ दस्तरखान बिछाते हैं। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)
Shahid Afridi Home211
अफरीदी ने बच्चों के लिए घर में छोटा से प्लेग्राउंड भी बना रखा है। (सोर्स- स्क्रीनशॉट शाहिद अफरीदी यूट्यूब चैनल)

अफरीदी को हरियाली बहुत पसंद है। उन्हें गार्डनिंग करने का भी बहुत शौक है। यही वजह है कि कराची स्थित अपने घर में ढेर-सारे पेड़ पौधे लगा रखे हैं। बच्चों के खेलने के लिए छोटा सा ग्राउंड भी है। बच्चों के साथ वह इसी जगह पर अपने शाम गुजारते हैं। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हैं। अफरीदी कहते हैं कि उन्हें बच्चों के साथ बच्चा बनना बहुत पसंद है।