Pro Kabaddi 2017 : गुजरात ने एक बार फिर अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में यु-मुम्बा को हरिवंश ताना स्टेडियम में खेले गए मैच में बुधवार को 45-23 अंकों से एकतरफा मात दी। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई में 29 अगस्त को भारी बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसे यहां पूरा किया गया। मुम्बा के लिए उसके कप्तान अनूप कुमार ने सात अंक तो लिए, लेकिन वह अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों को गलती करने से रोक नहीं पाए। गुजरात के लिए चंद्रन रंजीत और सचिन ने सुपर-10 मारा।
गुजरात के मजबूत डिफेंस से वाकिफ मुम्बा की टीम संभल कर खेल रही थी, लेकिन उसका डिफेंस जल्दबाजी में अंक लुटाए जा रहा था। मुम्बा का खाता बोनस अंक से खुला। वह 1-4 से पीछे थी तभी काशिलिंग अदाके ने उसे एक और बोनस अंक दिलाया। यहां से मुम्बा ने 5-5 से बराबरी कर ली। हालांकि इस दौरान उस पर ऑल आउट का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन वह किसी तरह गुजरात की बढ़त को कम करते हुए 9-7 से आगे हो गई।
यहां पढ़ें Patna Pirates vs Tamil Thalaivas, Pro Kabaddi 2017 :
इसके बाद मुम्बा बिखर गई और अपनी बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई। गुजरात ने 10वें मिनट में मुम्बा को ऑल आउट कर स्कोर 13-10 कर लिया। मुम्बा फिर पहले हाफ में वापसी नहीं कर पाई और 18वें मिनट में गुजरात ने इसे एक बार और ऑल आउट कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात के पास 24-12 की बढ़त थी।
दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में मुम्बा ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंक लेकर अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन गुजरात के डिफेंस ने उसे ज्यादा देर तक अंक नहीं लेने दिया और वापसी की। मुम्बा पिछड़ती जा रही थी। उसके पास गुजरात के बेहतरीन खेल का कोई जवाब नहीं था। 32वें मिनट में एक बार फिर उसने मुम्बा को ऑल आउट करते हुए 38-20 की विशाल बढ़त ले ली थी, जिसे कम करना या पीछे छोड़ना मुम्बा के लिए लगभग असंभव था।
यहां U Mumba vs Gujarat Fortunegiants, Pro Kabaddi 2017:
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”337″]
–गुजरात ने 45-23 से जीत दर्ज की।
-नितिन मदने को अबोजार ने एंकल होल्ड किया। गुजरात 45, मुंबा 23
-दर्शन कादियान ने सुपर टैकल किया। गुजरात 42, मुंबा 23
-यू मुंबा को लगातार तीसरी बार हराने का गुजरात के पास मौका है।
-गुजरात के पास 22 अंक की लीड है। मैच खत्म होने में 3 मिनट बाकी।
–मैच के 34वें मिनट मुंबा की टीम तीसरी बार ऑलआउट। रंजीत ने रेड में 2 डिफेंडर्स आउट किए। गुजरात 38, मुंबा 20
-अनूप रेडिंग में तीसरी बार शिकार। मुंबा 18, गुजरात 33
-गुजरात ने पहले 30 मिनट में 31-18 से लीड ले ली है।
-अबोजार ने काशी को टैकल किया। गुजरात 31, मुंबा 16
-मैच खत्म होने में 13 मिनट बाकी। मुंबा 16, गुजरात 30
-श्रीकांत जाधव ने शानदार स्केप करते हुए 2 खिलाड़ियों को आउट किया। मुंबा 15, गुजरात 25
-काशी ने रेड में सुनील कुमार को टच आउट किया। गुजरात 24, मुंबा 13
-दूसरा हाफ शुरू।
–पहले हाफ तक गुजरात ने 24-12 से लीड बना ली है।
–यू मुंबा 19वें मिनट दूसरी बार ऑलआउट। गुजरात 23, मुंबा 12
-मुंबा ऑलआउट के करीब। गुजरात के पास 7 अंक की लीड।
-सचिन ने रेड में 2 खिलाड़ियों को आउट किया। मुंबा 18, मुंबा 12
-पहले 15 मिनट तक गुजरात के पास 4 अंक की लीड। वहीं मुंबा 12
-डू ऑर डाई रेड में रंजीत सिंह ने सुपर रेड की। गुजरात 10, मुंबा 9
-कुलदीप को पहली ही रेड में कामयाबी मिली। मुंबा 9, गुजरात 7
-मुंबा के कप्तान अनूप ने सुपर टैकल किया। मुंबा 8, गुजरात 7
-पहले 5 मिनट में गुजरात ने बढ़त बना ली है। यू मुंबा 5, गुजरात 6
-गुजरात के सचिन ने पहली ही रेड में टीम का खाता खोला।
–मुंबई ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-मैच अब से 10 मिनट में शुरू होने जा रहा है।
-मुंबा के पास काशी जैसा दमदार रेडर है, जो लगातार शानदार फॉर्म में है।
-इस कोर्ट पर दूसरा मैच तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा।
-यू मुंबा : L, W, W,W ,W, L, L, L, L, W, L, W, W,W, L
-गुजरात का अब तक का सफर : W, T, L, L, W, T, W, W, W, W,W, W, W, L, T, W
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम

