सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच उन्हें गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सारा अपनी पार्टनर के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो रही थीं। वे वहां टाइगर श्रॉफ के किसी इवेंट में हिस्सा लेंगी।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा तेंदुलकर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेजेंड गायिका आशा भोंसले की पोती जनई के साथ दिखीं। जहां दोनों ने बताया कि वे हैदराबाद जा रही हैं। दरअसल हैदराबाद में 10 दिसंबर से बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ द्वारा एक इवेंट ऑर्ग्नाइज किया जा रहा है। इस इवेंट का नाम है मैट्रिक्स फाइट नाइट (Matrix Fight Night)।
MFN इवेंट का ये 7वां एडीशन है। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ इस इवेंट के सह मालिक भी हैं। इस बार ये इवेंट काफी समय बाद भारत में आयोजित हो रहा है। इस होमकमिंग इवेंट में सचिन तेंदुलकर की बेटी इसकी हिस्सा होंगी। सारा तेंदुलकर का हाल ही में एक ऐड वीडियो सामने आया था जिसमें वे बनित संधू और तान्या श्रॉफ के साथ दिखी थीं।
बॉलीवुड में सारा तेंदुलकर के हैं कई दोस्त
सारा तेंदुलकर आशा भोंसले की पोती जनई अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे की जिम पार्टनर भी हैं। सारा का बॉलीवुड कनेक्शन भी किसी से छिपा नहीं है। उनके ऐड वीडियो के अलावा उनके कई फोटोज पर अक्सर अलग-अलग बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कमेंट्स आते रहते हैं।

वहीं मशहूर गायिका बेबी डॉल फेम कनिका कपूर भी सारा तेंदुलकर की अच्छी दोस्त हैं। कुछ दिन पहले सारा ने कनिका के साथ एक डेटनाइट फोटो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। इसके अलावा हाल ही में इंस्टाग्राम पर दिखे उनके जिम लुक को भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने काफी सराहा था।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से पहले सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर के साथ गाना शेयर किया था। इस गाने में उनके घर लौटने के जज्बात समझ आ रहे थे। गौरतलब है कि सारा काफी समय से लंदन में थीं और आज वे मुंबई से हैदराबाद रवाना हुई हैं।
उनके पिता सचिन तेंदुलकर का मुंबई बंगले के अलावा लंदन में भी प्रॉपर्टी है। सचिन अक्सर अर्जुल तेंदुलकर को लंदन में क्रिकेट की ट्रेनिंग देते नजर आते रहे हैं। इसके अलावा अपने परिवार के साथ भी उन्हें यूके में स्पॉट किया जा चुका है।