भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सिर्फ अपने खेल ही नहीं स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सानिया और उनके पति शोएब मलिक ने दुबई में ईद उल फितर साथ में सेलिब्रेट किया है। टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। शोएब इन दिनों पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे हैं। दूसरी ओर, सानिया के भी टेनिस मैच हाल के दिनों में नहीं हुए हैं। ऐसे में दोनों फिलहाल दुबई में साथ हैं। सानिया ने पति के अलावा बेटे इजहान के साथ भी तस्वीर शेयर की।

सानिया ने शोएब के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारी ओर से आपसब को ईद मुबारक। इस तस्वीर पर बॉलीवुड अभिनेक्षी दिया मिर्जा, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम, सिंगर अनन्या बिरला और अभिनेत्री समिता बंगार्गी चौधरी ने कमेंट किए। इन पांचों ने कमेंट बॉक्स में दिल की इमोजी पोस्ट की। सानिया की इस तस्वीर को अब तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके बाद सानिया ने बेटे इजहान के साथ दूसरी तस्वीर शेयर की। उसे अब तक 3 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। वे कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और एफ्रो-एशियन गेम्स को मिलाकर 14 मेडल जीत चुकी हैं। इनमें 6 गोल्ड मेडल हैं। उन्होंने हाल ही में डिप्रेशन के खिलाफ अपनी लड़ाई का खुलासा किया था। इसमें सानिया ने बताया था कि वो किस तरह 2008 ओलंपिक में बाहर होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। वो एक महीने तक खाना खाने के लिए भी कमरे से बाहर नहीं निकली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

हैदराबाद में जन्मीं सानिया ने पहली बार 2009 में बचपन के दोस्त सोहराब से सगाई की। लेकिन फिर उनकी सगाई टूट गई। जहां तक सानिया और शोएब के रिलेशन की बात हैं तो दोनों 2004 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में मिले थे। तब सिर्फ एक-दूसरे के नाम से परिचित थे। दोनों का होबार्ट के एक रेस्तरां में एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ था। यह मुलाकात सिर्फ 2 मिनट की थी। दूसरी मुलाकात तब हुई जब शोएब वकार यूनुस के साथ सानिया का मैच देखने आए थे। तीसरी मुलाकात सानिया की सगाई टूटने के बाद हुई थी। उस समय मलिक टीम से बाहर चल रहे थे। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने 2010 में शादी कर ली।