पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने शनिवार सुबह अपनी शादी की खबर देकर सभी को हैरान कर लिया। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। शोएब ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही सानिया और शोएब की तलाक की अफवाहें लोगों को सच होती दिख रही हैं। हालांकि इंस्टाग्राम पर ऐसा सबूत मिला है जिसके बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शोएब की शादी सानिया की रजामंदी से हुई है।

एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं सानिया-शोएब

सानिया और शोएब मलिक की तलाक की खबरें बीते एक साल से चल रही हैं। दोनों ने अब तक इसकी पुष्टि तो नहीं की लेकिन वह साथ भी नजर नहीं आए। शोएब ने शनिवार को शादी की तस्वीरें शेयर की लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनों अब भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। आमतौर पर सेलिब्रिटी अलग होने पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं लेकिन सानिया और शोएब ने ऐसा नहीं किया है।

आपसी सहमति से अलग हुए हैं सानिया-शोएब

इसी कारण यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं को भले ही शोएब मलिक ने शादी कर ली हो लेकिन दोनों के बीच खट्टास नहीं है। शोएब ने सानिया को धोखा नहीं दिया है और दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। अगर ऐसा होता तो दोनों अब तक एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे होते। दोनों बेटे के जन्मदिन पर भी साथ नजर आए थे। पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि शोएब ने सानिया को धोखा दे रहें क्योंकि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयेशा ओमर को डेट कर रहे हैं। हालांकि आयेशा इन खबरों को अफवाह करार दिया था।

सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे। सना जावेद ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उसने 2020 में गायक उमेर जैसवाल से शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया। सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा। अपने 20 बरस के कैरियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है। उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है।