टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 13 साल बाद खत्म हो गई है। शोएब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी भी कर ली है। जबसे शोएब ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सानिया और शोएब की शादी शुरू से ही विवादित रही थी। जानिए उनकी शादी से लेकर तलाक तक की पूरी टाइमलाइन
2009- सानिया ने बचपन के दोस्त से की सगाई
सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से पहले अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की थी। दोनों का परिवार एक दूसरे को तीन पीढ़ी से जानता था। हालांकि यह सगाई ज्यादा समय नहीं चली और जल्द ही दोनों अलग हो गए। सोहराब का कहना था कि उनके बीच तालमेल नहीं बैठा।
2009 – शाहिद कपूर और नवदीप से जुड़ा नाम
सानिया मिर्जा कॉफी विद करण शो में आई थी। तब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सानिया शाहिद को डेट कर रही हैं। शाहिद के अलावा सानिया का साउथ सिनेमा के एक्टर नाम नवदीप से भी जोड़ा गया था।
2010 – ऑस्ट्रेलिया में हुई सानिया-शोएब की मुलाकात
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में पहली बार मिले। शोएब को तभी से सानिया पसंद थीं और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। सानिया और शोएब की शादी की खबर आते ही हैदराबाद की महिला आयेशा सिद्दकी सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि शोएब मलिक उनके पति है। शोएब मलिक ने इससे इनकार किया लेकिन बाद में आई खबरों के मुताबिक शोएब मलिक ने आयेश को तलाक दे दिया था।
2010 (अप्रैल) – सानिया-शोएब शादी
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबद के ताज कृष्णा होटेल में शादी की। इसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वालिमा हुआ। दोनों खिलाड़ियों को ट्रोलिंग का सामना किया। कई लोग इस शादी से खुश नहीं थे। सानिया मिर्जा को धोखेबाज तक कहा गया। हालांकि फिर भी यह कपल अपने प्यार को शादी तक पहुंचाने में कामयाब रहा।
2010-2018 – लगातार ट्रोल होता रहा कपल
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को शादी के सालों बाद तक भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। जब भी कभी भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता तो सानिया को ट्रोल किया जाता था। सानिया ने 2019 में इस मैच से पहले सोशल मीडया पर ऐलान किया था कि वह मैच से पहले ट्विटर पर एक्टिव नहीं रहेंगी ताकि लोगों की नकारात्मकता से दूर रहें।
2018 – बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म
सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम मिर्जा मलिक रखा गया। बेटे के साथ मां और पिता दोनों का नाम जोड़ा गया। इस फैसले को लेकर भी सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सानिया बेटे के साथ दुबई में रहने लगी। शोएब अकसर वहां आते-जाते रहते थे।
2023- आयशा उमैर के साथ शोएब की शादी की खबरें
2023 में पहली बार ऐसी खबरें आईं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों ने पाकिस्तान में एक कपल शो भी होस्ट किया लेकिन साथ नजर नहीं आए। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमैर के साथ शोएब मलिक की शादी की अफेयर की खबरें आने लगी। आयशा ने खबरों को नकार दिया। सानिया सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट करती रहीं जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह मुश्किल समय से गुजर रही हैं।
2024 – शोएब मलिक ने की शादी, सानिया के पिता ने की तलाक की पुष्टि
20 जनवरी को शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की। वहीं सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि सानिया ने शोएब मलिक से खुला ले लिया है। सानिया ने कोई हक मेहर नहीं ली। इसके बावजूद सानिया और शोएब अब भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।