स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। सानिया और शोएब मलिक ने इस बच्चे का नाम ईजान मलिक मिर्जा रखा। हाल ही में सानिया ने ईजान की क्यूट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा- “ये दुनिया को हेल्लो कहने का समय है, अल्हम्दुलिल्लाह।” सोशल मीडिया पर ईजान की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और सभी ईजान की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
साल 2010 में सानिया ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के क्रिकेटर से शादी की थी। सानिया टेनिस से 2017 से दूर हैं। प्रेगनेंसी के चलते वह ऑस्ट्रेलियन ओपन भी नहीं खेल सकी थीं। 2020 में टोक्यो ओलंपिक है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 2019 में सानिया टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी।