भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में आए। उनकी मंगेतर सानिया चंडोक का बैकग्राउंड और शिक्षा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर दोनों की शैक्षिक यात्रा प्रभावशाली, लेकिन बहुत अलग है। दोनों की शैक्षणिक यात्रा एक-दूसरे से काफी अलग है और यही अंतर इन्हें खास बनाता है।
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स हासिल की डिग्री
सानिया चंडोक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल और कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 2020 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी रुचि के क्षेत्र में कदम बढ़ाया और 2024 में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस के एबीसी प्रोग्राम (ABC प्रोग्राम, WVS) के तहत वेटरनरी टेक्नीशियन डिप्लोमा हासिल किया। यह उनकी पढ़ाई और पशु कल्याण के प्रति जुनून का बेहतरीन उदाहरण है।
डिग्री लेने के बाद क्रिकेट में करियर बना रहे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि भी हासिल की। हालांकि, उन्होंने किस विषय में डिग्री हासिल की, इसका सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। पढ़ाई के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित किया। वह घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में अपना करियर बनाने में लगे हैं।
जहां सानिया चंडोक की शिक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर की और विविध क्षेत्रों (बिजनेस मैनेजमेंट से लेकर एनिमल वेलफेयर तक) में फैली हुई है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने भारत में रहकर पढ़ाई की और क्रिकेट को ही अपना मुख्य करियर बनाया। इस लिहाज से दोनों की शिक्षा का सफर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिखाई देता है- एक तरफ वैश्विक अकादमिक पहचान, दूसरी तरफ खेल के प्रति समर्पण।
सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर की शैक्षणिक योग्यताओं पर एक नजर
सानिया चंडोक | अर्जुन तेंदुलकर | |
स्कूली शिक्षा | मुंबई स्थित बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल और कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल | मुंबई में ही स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) |
स्नातक डिग्री | साल 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की उपाधि | मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि (विषय सार्वजनिक नहीं) |
विशेष योग्यता | साल 2024 में पशु चिकित्सा तकनीशियन में डिप्लोमा | कोई पेशेवर प्रमाणन नहीं, इसके बजाय क्रिकेट में करियर बनाने पर फोकस |
परफेक्ट कपल: सानिया और अर्जुन
- सानिया का शिक्षा सफर इंटरनेशनल और मल्टी-डायमेंशनल (बिजनेस + वेटरनरी) है, जबकि अर्जुन का सफर नेशनल और स्पोर्ट्स-फोकस्ड है।
- यह अंतर सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि जीवन दृष्टिकोण का भी है। एक और ग्लोबल एक्सपोजर और एंटरप्रेन्योरशिप, दूसरी ओर खेलों में करियर बनाने का डेडिकेशन।
- दोनों की पढ़ाई एक-दूसरे को बैलेंस करती है, जो उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ के रूप में भी दर्शाती है।
फैमिली और बैकग्राउंड कनेक्शन
- सानिया चंडोक मशहूर उद्योगपति रवि घई की नातिन हैं। उनका परिवार भी बिजनेस से जुड़ा है।
- अर्जुन, क्रिकेट लीजेंड के बेटे हैं। उनके लिए बचपन से ही खेल और अनुशासन जीवन का हिस्सा रहा।